लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस-टैंकर में टक्कर, 8 की मौत, 19 लोग हुए घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर स्लीपर बस के टैंकर से टकराने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। बस दिल्ली जा रही थी और उसमें ज्यादार लोग लखनऊ के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना शुक्रवार को कन्नौज के सकरावा थाना क्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर मिश्राबाद गांव के पास हुई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने हादसे में आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।

बस ड्राइवर को आ गई थी नींद…

अमित कुमार आनंद ने बताया कि हादसे में 19 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। बस आगे चल रहे यूपीडीए के पानी के छिड़काव वाले टैंकर से टकराने के बाद खाई में गिर गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि बस चलाते समय ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसकी वजह से टक्कर हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद उसी रास्ते से जा रहे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने अपना काफिला रुकवाया और घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने यूपीडा समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी दी।

दुर्घटना की सुचना के बाद  कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत भी  मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अन्य यात्री जो घायल नहीं हुए थे, उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। केंद्र सरकार ने दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए पोस्ट किया, कन्नौज में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000