बस स्टैंड पर खड़े तेल टैंकर में धमाका, 20 फुट दूर जा गिरा चालक और खलासी

बरेली के आंवला में अलीगंज बस स्टैंड पर सोमवार को वेल्डिंग के दौरान टैंकर के तेल टैंक में चिंगारी से आग भड़क गई। टंकी फटी तो टैंकर के केबिन में भी विस्फोट हो गया। इसमें बैठे चालक व खलासी 20 फुट दूर जाकर गिरे। दोनों झुलस भी गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट भी लिखी गई है।

चालक कुंवरसेन आंवला के आईओसीएल पेट्रोलियम डिपो का टैंकर चलाते हैं। ओमपाल उनके साथ खलासी के रूप में रहता है। बरेली में टैंकर से तेल उतारने के बाद दोनों दोबारा तेल लेने आंवला डिपो जा रहे थे। ये लोग अलीगंज बस स्टैंड पर टंकी में वेल्डिंग कराने लगे। अचानक चिंगारी से टंकी में मौजूद तेल ने आग पकड़ी और भाप बनने से वह तेज आवाज के साथ फट गई।

अग्निशमन टीम ने बुझाई आग…

 टंकी ऊपर ट्रक में जा टकराई, जिससे केबिन में भी आग लग गई। जोरदार धमाके के साथ केबिन में बैठे चालक व खलासी दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस, प्रशासन व इंडियन ऑयल के अधिकारी भी पहुंच गए।

टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया है। गनीमत रही जो टैंकर में तेल नहीं भरा था, वरना बड़ा हादसा हो जाता। डिपो प्रबंधन का कहना है कि टैंकर में छोटी सी कमी को ठीक कराने के लिए भी अनुमति ली जाती है, जो इस टैंकर के मालिक ने नहीं ली। अपनी मर्जी से वेल्डिंग कराने लगा। इसके लिए संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

अब पार्किंग में खड़े होंगे टैंकर…

तेल डिपो से डीजल निकालकर बेचने का खेल बरसों पुराना है। कई बार इसीलिए भी टैंकर भीड़ भरे स्थानों पर रोके जाते हैं। एसडीएम नहने राम ने बताया कि आसपास की सभी वेल्डिंग की दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। हिदायत दी है कि टैंकर पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएंगे। भीड़ वाले इलाके में टैंकर खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी।

धमाके के बाद मची अफरातफरी…

घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में धमाका और उसके बाद लगी आग का नजारा रिकॉर्ड हो गया। धमाके के दौरान फुटेज में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। जेसीबी से जब टैंकर को हटाया गया तो वह दो हिस्सों में बंट गया।

बस स्टैंड के पास रहने वाले महावीर सिंह यादव ने बताया कि सुबह अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो कुछ ही दूरी पर खड़े टैंकर से लपटें उठ रही थीं। टैंकर के अगले हिस्से से काफी दूरी पर केबिन का शीशा टूटा पड़ा था और चालक-खलासी गंभीर घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे चटक गए और दीवारों में दरार भी आ गई है।

टैंकर स्टाफ और वेल्डर पर रिपोर्ट…

कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में टैंकर चालक कुंवरसेन, खलासी नंदीलाल उर्फ ओमपाल व वेल्डर आरिफ प्रारंभिक तौर पर आरोपी हैं। डिपो प्रबंधन की अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थल पर लापरवाही के साथ तेल टैंकर में वेल्डिंग कराते हुए आसपास के लोगों का जीवन खतरे में डालने के आरोप में उन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000