घर में सो रहे किसान की गला दबाकर हत्या, परिवार में पसरा मातम

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक किसान की हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में 62 साल के किसान ज्ञानी प्रसाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे उस समय हुई, जब वह अपने घर के बरामदे में सो रहे थे।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ज्ञानी प्रसाद का शव बिस्तर पर पाया। उनके गले पर गला घोंटने के निशान थे, और उनके मुंह और नाक से खून बह रहा था।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।’

एएसपी ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

वहीं मृतक ज्ञानी प्रसाद के भाई नेकमपाल ने कहा, ‘ग्यानी प्रसाद की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या कर दी गई। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।’

पड़ोसियों और परिवार से पूछताछ…

पुलिस ने मृतक के परिवार और पड़ोसियों से इस हत्या को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि हत्या से संबंधित ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे की सच्चाई का पता लगाया जाएगा। गांव के लोग इस घटना से डरे हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000