दक्षिण कोरिया के प्लेन क्रैश में 179 लोगों की हुई मौत, सिर्फ 2 लोग बचे जिंदा, लैंडिंग गियर में खराबी के कारण हुआ हादसा

सियोल। दक्षिण कोरिया में रविवार की सुबह एक बड़ा विमान हादसा देखने को मिला है। समाचार एजेंसी योनहाप ने फायर ब्रिगेड के हवाले से बताया कि मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई। अभी सभी शवों को नहीं निकाला जा सका है। विमान में 181 लोग सवार थे। इनमें से सिर्फ 2 ही बच पाए हैं। ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी के कारण प्लेन रनवे से उतरकर कंक्रीट के अवरोधक से जा टकराया जिससे उसमें आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह देश में हुए सबसे भीषण विमान हादसों में से एक है।

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी सियोल से लगभग 290 किलोमीटर दक्षिण में मुआन शहर के हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए ‘जेजू एयर’ विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं। उसने बताया कि 181 लोगों को लेकर यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था। उसने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 32 दमकल गाड़ियां और कई हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

‘वाईटीएन’ टेलीविजन की ओर से प्रसारित दुर्घटना के फुटेज में दिख रहा है कि ‘जेजू एयर’ का विमान हवाई पट्टी पर फिसला और इस दौरान उसका ‘लैंडिंग गियर’ स्पष्ट रूप से बंद था। इसके बाद विमान कंक्रीट के एक अवरोधक से टकरा गया।

हादसे का क्या है कारण…

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर हुई। स्थानीय टीवी चैनलों ने फुटेज प्रसारित की जिसमें विमान से आग की लपटें निकलती दिखाई दे रही हैं और काले धुएं का घना गुबार नजर आ रहा है। मुआन में आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान के ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी आ गई।

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान बैंकॉक से लौट रहा था और उसमें सवार यात्रियों में दो थाई नागरिक भी शामिल थे। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दुर्घटना के कारण प्रभावित हुए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। पैतोंगतार्न ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।

सबसे बड़ा हादसा…

यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है। इससे पहले, दक्षिण कोरिया में साल-1997 में ‘कोरियन एयरलाइन’ का विमान गुआम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 228 लोग मारे गए थे। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दक्षिण कोरिया अपने राष्ट्रपति यून सुक येओल द्वारा ‘मार्शल लॉ’ लागू किए जाने और उसके बाद उनके खिलाफ महाभियोग चलाए जाने के कारण उत्पन्न एक बड़े राजनीतिक संकट से जूझ रहा है।

दक्षिण कोरियाई सांसदों ने पिछले शुक्रवार को कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पारित किया और उनके कर्तव्यों को निलंबित कर दिया, जिसके बाद उप प्रधानमंत्री चोई सांग-मोक ने उनका कार्यभार संभाला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000