30 लाख की चरस के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, एसटीएफ ने बरामद की 5.92 किलो चरस

बाराबंकी। यूपी एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इनके पास से 5.92 किलोग्राम चरस बरामद की। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों में सिद्धार्थ कुमार निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार और अमित कुमार पश्चिमी चंपारण, बिहार शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और 5,165 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। एसटीएफ ने शनिवार देर रात सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम छत्रसाल के पास से दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया।

 दरअसल एसटीएफ सूचना मिली थी कि दोनों तस्कर नेपाल से चरस लेकर गोरखपुर होते हुए दिल्ली और कोटा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने सतरिख क्षेत्र में घेराबंदी की और दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह नेपाल से चरस की छोटी-छोटी खेप लेकर बिहार के अपने घरों में जमा करते थे। जब चरस की मात्रा 5-6 किलो हो जाती, तो वह इसे गोरखपुर ले जाते थे। उसके बाद गोरखपुर से जयपुर की बस से यह अवैध चरस जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति को सौंप देते थे, जो व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करता था। वह अपने को मिश्रा बताता था।

चरस के बदले उन्हें पैसे मिलते थे। जिसके बाद वह वापस बिहार चले जाते थे। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाना सतरिख में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उनकी आगे की जांच कर रही है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और जयपुर में माल लेने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000