हुक्का बार की आड़ में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने नाबालिग के साथ दो अन्य युवतियों को किया बरामद

गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस ने 10 जनवरी को एक हुक्का बार में छापा मार कर 20 युवक-युवतियों को पकड़ा था। ये पूरी तरह नशे में लिप्त थे और अनैतिक कार्य करते पाए गए। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अन्य फरार थे, उनकी तलाश अभी भी जारी है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। इनमें देह व्यापार भी शामिल है।

10 जनवरी को शाहपुर क्षेत्र में पुलिस ने छापा मार कर एक रेस्टोरेंट से लगभग 20 युवक-युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा था। ये नशे में पूरी तरह लिप्त होने के साथ ही अनैतिक कार्य करते पाए गए। पुलिस ने पकड़े गए युवकों-युवतियों के अभिभावकों को बुलाया और उनके सामने ही काउंसलिंग कराई और चेतावनी देकर छोड़ दिया। तभी से पुलिस को संचालक की तलाश थी।

15 जनवरी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कई हैरतंगेज मामले सामने आए हैं। मामले के सामने आने के बाद सवाल पुलिस पर भी उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर एक ही व्यक्ति बार-बार अलग-अलग ठिकानों पर हुक्का बार कैसे चल रहा था?

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका के पास स्थित ‘फ्लाई इन’ रेस्टोरेंट में बीते 10 जनवरी को छापा मारा था। मौके पर मुख्य संचालक अनिरुद्ध ओझा के दो साथियों निखिल और आदित्य मौर्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश थी, जो 14 जनवरी को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

इसी बीच एक महिला ने थाने में अपनी गुमशुदा बेटी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जो पिछले 31 दिसंबर की रात से गायब थी। इसे भी पुलिस ने कुछ दिन बाद ही इसी रेस्टोरेंट से दो अन्य युवतियां के साथ बरामद किया था। 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची ने जब अपनी आप बीती बताई तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

बच्ची ने बताया कि उसकी सहेलियों ने उसे बहला फुसला कर रेस्टोरेंट संचालक अनिरुद्ध ओझा के हवाले किया था। जहां रेस्टोरेंट संचालक ने मादक पदार्थ खिलाकर अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर बंधक बना लिया। इस घटना के बाद कई अन्य युवतियां भी सामने आई हैं, जिन्होंने अनिरुद्ध ओझा पर पहले सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने फिर मादक पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, आर्थिक स्थिति का हवाला और धमकी देकर धंधा कराने के आरोप लगाए हैं। युवतियों ने बताया कि उन्हें प्रत्येक बार के ₹4000 दिए जाते थे।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि वर्ष 2018 में भी अनिरुद्ध ओझा को अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने के लिए गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसने अन्य नाम से पैडले गंज में इसकी शुरुआत की जानकारी होने पर उसे भी बंद कराया गया था। पता चला है कि वह पिछले 2 साल से शाहपुर क्षेत्र में फ्लाई इन रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चला कर देह व्यापार के धंधे में लिप्त है। मुख्य आरोपी सहित अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, फ्लाइंग रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। मामले की जांच चल रही है। पीड़ित युवती का मेडिकल और काउंसलिंग कराई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000