उत्तरप्रदेशअपराधप्रयागराज एजेंसियों को चकमा देकर दुबई भागा इनामी गुड्डू मुस्लिम, पुलिस और एसटीएफ लंबे समय से खाली हाथ By Pratibha Rajdar Last updated Jan 18, 2025 630 प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल शातिर अपराधी गुड्डू मुस्लिम जांच एजेंसियों को चकमा देकर दुबई फरार हो गया। वह बीती 6 दिसंबर को कोलकाता एयरपोर्ट से एतिहाद एयरलाइंस की कोलकाता-दुबई फ्लाइट से गया है। उसने सैयद वसीमुद्दीन के नाम से फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल किया। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने यह सूचना यूपी पुलिस के साथ साझा की है। 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के घूमनगंज इलाके में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या में शामिल गुड्डू मुस्लिम लगातार फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए शासन ने 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट और एसटीएफ कई महीनों तक उसे राजस्थान के अजमेर और ओडिशा के भुवनेश्वर में पनाह लेने की सूचना के बाद तलाशती रही, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। samachar 630 Share