बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के चाचा से साढ़े तीन लाख से भरा बैग छीना, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

गाजियाबाद। लोनी कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी के पास रविवार आधी रात करीब एक बजे दूल्हे के चाचा से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। घटना के दौरान वह सड़क पर गिर गए। फार्म हाउस के बाहर मेहमानों को छोड़ने के लिए खड़े थे। घटना से रात को पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। दूल्हे के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बाइक में नहीं थी नंबर प्लेट…

दिल्ली कोली खिजराबाद के इंद्रपाल सिंह ने दर्ज एफआईआर में बताया कि लोनी के सरस्वती विहार कॉलोनी में पवन की बेटी प्राची से रविवार को उनके बेटे की शादी थी। महाशय फार्म हाउस में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब एक बजे वह और उनके भाई किरणपाल रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए फार्म हाउस के गेट पर आए थे। उन्होंने रुपये से भरा बैग भाई किरणपाल के हाथ में दे दिया। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनके हाथ से बैग छीनने लगे।

उन्होंने बैग कस के पकड़ लिया। तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने तेजी से झटका दिया वह सड़क पर गिर गए और बदमाश बैग छीनकर फरार हो गए। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश तेजी से फरार हो गए।बैग में साढ़े तीन लाख रुपये थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है।

हाईस्पीड़ बाइक पर हेलमेट लगाए थे दोनों बदमाश…

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद दोनों बदमाश हाई स्पीड बाइक पर सवार दिख रहे हैं। दोनों हेलमेट लगाया हुआ था। सड़क पर खड़े होकर रेकी की। मौका मिलते ही वारदात कर फरार हो गए। बाइक के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी। लोगों का आरोप है कि फार्म हाउस से कुछ दूरी पर ही पुलिस चौकी है। बदमाशों को पुलिस का तनिक खौफ नहीं था। वह वारदात कर फरार हो गए। घटना से रात्रि में पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है।

इस संबंध में लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तलाश के लिए तीन टीमें लगी हैं। बदमाशों की पहचान कर तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000