उत्तरप्रदेशमेरठ होमगार्ड ने नौकरी का झांसा देकर विधवा से किया रेप; शादी का वादा कर 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म By Khulasa India News Desk Last updated Jan 25, 2025 292 मेरठ में एक होमगार्ड द्वारा विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में पीड़िता ने बताया कि करीब 4 साल पहले पति की मृत्यु के बाद वह नौकरी की तलाश में थी। इसी दौरान नौचंदी थाने में तैनात एक होमगार्ड से मुलाकात हुई, जिसने उसे नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। आरोपी ने पहले महिला को किराए का कमरा दिलाया और फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने न केवल शादी से इनकार कर दिया, बल्कि अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। थाना पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की। जनसुनवाई अधिकारी ने मामले की जांच कर कारवाई का आश्वासन दिया है। अपराध 292 Share