पुलिस की गिरफ्त में दोनों लोग उत्तरप्रदेशगाजियाबाद आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Jan 28, 2025 195 उत्तर प्रदेश शासन ,आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, संयुक्त आबकारी आयुक्त,मेरठ जोन, मेरठ एवं उप आबकारी आयुक्त,मेरठ प्रभार, मेरठ के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी, गाजियाबाद के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी, गाज़ियाबाद के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में आज दिनांक 27/01/2025 को आबकारी टीम गाजियाबाद द्वारा थाना मुरादनगर के अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर हिंडन खादर क्षेत्र में दबिश दी गई। दबिश के दौरान चढ़ी भट्टी के साथ 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 1400 किलोग्राम लहन बरामद हुआ। मौक़े पर 2 व्यक्तियों- अमित कसाना पुत्र सुखवीर कसाना निवासी महमूदपुर थाना टीला मोड़, गाज़ियाबाद तथा कुवंरपाल पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम जोगन वाली पीपली थाना पाली मुकीमपुर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ़्तार किया गया। अपराध 195 Share