आयकर का छापा; पान मसाला कारोबारी की बिगड़ी तबीयत, आवास और गोदाम के ताले तोड़कर शुरू की गई जांच

बरेली के पान मसाला कारोबारी के आवास और गोदाम पर बुधवार तड़के आयकर टीम ने छापा मारा। ताला लगा देख कारोबारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। टीम ताला तोड़ने लगी तो आसपास के कारोबारी एकजुट होकर विरोध करने लगे। काफी देर टीम सबको समझाती रही। आखिर में ताला तोड़कर जांच पड़ताल शुरू की।

अमित भारद्वाज पान मसाला के बड़े कारोबारी है। उनके राजेंद्र नगर स्थित गोदाम और प्रेमनगर स्थित आवास पर लखनऊ और दिल्ली की आयकर टीम जांच को पहुंची हैं। जिले के आयकर विभाग के अधिकारी प्रकरण की जानकारी से इनकार कर रहे हैं। दो टीमों की संयुक्त छापामारी से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है। जीएसटी अफसरों ने भी छापा की जानकारी से इनकार किया है।

आयकर अधिकारियों को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे टीम ने व्यापारियों को समझकर शांत कराया और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कारोबारी के परिजन और कर्मियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। लिहाजा किसी से संपर्क नहीं हो सका।

छापे की सूचना से अन्य कारोबारियों में खलबली…

दिल्ली और लखनऊ आयकर विभाग की संयुक्त टीम पहुंचने और छापामारी की सूचना पर शहर के अन्य व्यापारियों में भी हलचल मच गई। व्यापारिक संगठन मौके पर पहुंच गए हैं। बताते हैं कि दो तीन साल पहले भी प्रमुख पान मसाला कारोबारियों के यहां छापा पड़ा था। फिलहाल कारोबारी के यहां कार्रवाई जारी थी।

कारोबारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले गई टीम…

जानकारी के मुताबिक सुबह से ही कारोबारी अमित भारद्वाज टीम की कस्टडी में थे। दोपहर में ताला तोड़कर घर से टीम के घुसने के कुछ देर बाद कारोबारी की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद टीम पास के निजी अस्पताल ले गई। अभी भी टीम के कुछ सदस्य साथ में हैं। व्यापारिक संगठन भी अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000