जिला अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जिला अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण; लैब में व्यवस्थाएं जांची, साफ सफाई रखने के दिए निर्देश By Khulasa India News Desk On Feb 14, 2025 126 प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जीवराज मीणा ने निरीक्षण किया। करीब दो घंटे चले इस निरीक्षण में उन्होंने अस्पताल की विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। सीएमएचओ ने सबसे पहले लैब का निरीक्षण किया, जहां उपकरणों की कार्यप्रणाली और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की जांच की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा की। अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर उन्होंने गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. रमेश शुक्ला, डॉ. नरेश कुमावत, डॉ. दलीप कुमार, डॉ. मुकेश कुमार के साथ नर्सेस संगठन के संभाग प्रभारी मनोज पासवान और अन्य नर्सिंग कर्मचारी मौजूद रहे। समाचार 126 Share