शादी समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या

लखीमपुर खीरी। शहर के गोला रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन में गुरुवार की रात वैवाहिक समारोह में जयमाल के दौरान दूल्हे के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। मृतक के पिता ने दुल्हन के चचेरे भाई व उनके दो अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव चंदीभानपुर निवासी कृष्ण कांत वर्मा ने बताया कि उनके बेटे जितेंद्र वर्मा का विवाह पड़ोस के ही कस्बा बिसवांं की रहने वाली साधना से तय हुआ था। लखीमपुर शहर में गोला रोड पर स्थित हरिकरन मैरिज लॉन में गुरुवार को वैवाहिक समारोह चल रहा था। रात करीब एक बजे जब जयमाल का कार्यक्रम हो रहा था। इसी दौरान दूल्हा जितेंद्र वर्मा के छोटे भाई आशीष वर्मा (24) से वधू साधना के चचेरे भाई सुमित और दो अन्य रिश्तेदारों से विवाद होने लगा। रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। बताते हैं कि तीनों युवक आशीष वर्मा को जान से मार देने की धमकी देकर वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद ही तीनों वापस आए और तमंचे से आशीष को गोली मारकर भाग निकले। गोली लगने से आशीष वर्मा खून से लथपथ होकर गिर गया। इससे समारोह में भगदड़ मच गई और चीख-पुकार मच गई।

सूचना पर शहर कोतवाल अंबर सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे घायल आशीष को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता कृष्ण कांच वर्मा ने दुल्हन के चचेरे भाई सुमित, रिश्तेदार शिवम और अविनाश के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, जिस पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000