युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंका, फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

मिर्जापुर। कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसका शव बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया। ग्रामीणों ने खून से सनी बोरी देखी तो सकते में आ गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण मनोज कुमार, सीओ जलालाबाद अमित चौरसिया ने भी मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली और घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।

गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मिर्जापुर-ढाई मार्ग पर गुप्ता ईंट भट्टे से आगे निर्माणाधीन मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने बोरी में बंद शव देखा। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी और इसके साथ ही घटना स्थल पर पहुंच गए।

इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार अवस्थी व सीओ अमित चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मुआयना करने के साथ ही भीड़ में मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी की, वहीं परिवार के लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी की। मौके पर फॉरेसिक टीम को बुलाया गया, उसने भी मौके से साक्ष्य जुटाएं। मौके से मृतक का मोबाइल व टार्च बरामद नहीं हुई है। शव को बोरी में ठूंस कर भरा गया था। सिर से खून बह रहा था तथा गर्दन पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मोबाइल से खुलेगा घटना का राज

जिस तरह से युवक के शव को बोरी में भरकर फेंका गया था, उससे पुलिस भी हत्या की घटना मानकर चल रही है, लेकिन परिजन किसी से भी रंजिश के बारे में खुलकर कुछ बता नहीं रहे हैं, इसलिए पुलिस को अब मृतक के मोबाइल की तलाश है। पुलिस उसके मोबाइल नंबर के आधार पर सीडीआर निकलवाने की तैयारी कर रही है, जिससे यह पता लग सके कि घटना वाले दिन उसकी किन-किन लोगों से बात हुई थी।

पांच भाइयो में सबसे छोटा था जितिन 

मृतक जितिन पांच भाइयों में सबसे छोटा था,उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के बाद से पिता सुरेश यादव, मां  मुन्नी देवी और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार व गांव के लोग परिजनों को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

ढाई गांव के पास सड़क किनारे पृथ्वीपुर गांव निवासी जितिन का शव बरामद हुआ है, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है, तहरीर प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और जो लोग भी इस घटना में संलिप्त हैं, उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। – मनोज कुमार अवस्थी, एएसपी ग्रामीण

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000