घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर शादी समारोह के दौरान हत्या; साले ने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट By Khulasa India News Desk Last updated Apr 6, 2025 404 सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शादी समारोह के दौरान साले ने अपने जीजा गुलफान की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी रजनू की बहन सब्बो की शादी में शामिल होने के लिए मृतक गुलफान चार दिन पहले प्रदेश से आया था। मृतक के बड़े भाई की शादी आरोपी की बहन से हुई थी। 25 अप्रैल को होने वाली शादी में शामिल होने आए गुलफान की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी रूबी ने बताया कि उनका एक साल का बेटा आसिफ इस स्थिति को समझ नहीं पा रहा है। वह लोगों को रोते देख खुद भी रोने लगता है। थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे के अनुसार, मृतक के भाई मन्नन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपराध 404 Share