उत्तरप्रदेशबहराइच भीषण सड़क हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, आठ की हालत नाजुक By Pratibha Rajdar Last updated Apr 15, 2025 107 यूपी के बहराइच में मंगलवार को भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की सूचना है। जबकि आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई है। हादसा गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास हुआ। बताया गया कि मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। वह ऑटो बुक करके पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे। गोंडा-बहराइच मार्ग पर लगा लंबा जाम हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है। samachar 107 Share