लातों के भूत बातों से नहीं मानते; CM योगी के बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- योगी सबसे बड़े भोगी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार को निशाने पर लिया था। इसके एक दिन बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार (16 अप्रैल, 2025) को कहा कि योगी सबसे बड़े भोगी हैं। वहीं, ममता बनर्जी के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी पलटवार किया है।

इमामों की सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी चीफ ने कहा, “योगी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। वह सबसे बड़े भोगी हैं। महाकुंभ में कई लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश में मुठभेड़ों में कई लोग मारे गए। योगी लोगों को रैलियां निकालने नहीं देते। बंगाल में बहुत आजादी है।” ममता बनर्जी को जवाब देते हुए बीजेपी ने कहा कि उन्हें यूपी के योगी मॉडल से कुछ सीखना चाहिए।

दंगा करने वालों को पालती-पोसती हैं ममता बनर्जी…

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा, ‘योगीजी ने जो कहा वो दंगाइयों को लेकर कहा था। ममता बनर्जी को ये इसलिए पसंद नहीं आया क्योंकि वो दंगा करने वालों को पालती-पोसती हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बनाया है। उनकी टिप्पणी निराधार है और वो उत्तर प्रदेश के मॉडल से बहुत कुछ सीख सकती हैं।

इसके अलावा बंगाल विधानसभा के नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को बंगाल में आकर लोगों को संबोधित करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने बंगाल में अराजकता खिलाफ बोला। मैं एनएचआरसी और एनसीडब्ल्यू को भी राज्य में आने के लिए धन्यवाद करता हूं।

क्या कहा था योगी आदित्यनाथ ने…

यूपी सीएम ने कहा था, “दंगाइयों के लिए डंडा ही एकमात्र इलाज है। आप देख सकते हैं कि बंगाल जल रहा है। मुख्यमंत्री चुप हैं। वो दंगाइयों को शांति दूत कह रही हैं। लातों के भूत बातों से कहां मानने वाले हैं। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर उन्होंने दंगाइयों को आजादी दे रखी है। सरकार चुप है। ऐसी अराजकता को कंट्रोल किया जाना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000