दे ताली,आईआईटी में साथ पढ़े दो दोस्त एक ही जिले में बने डीएम और एसपी,चारो तरफ हो रही चर्चा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी को एक खास जोड़ी मिली है। बाराबंकी में प्रशासन और पुलिस की ज़िम्मेदारी अब दो ऐसे अफसरों के हाथों में है, जो न सिर्फ एक ही कॉलेज से पढ़े हैं,बल्कि जिगरी दोस्त भी हैं।आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी का जिलाधिकारी और साथ पढ़े अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पूरे जिले में इस जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है।

अर्पित विजयवर्गीय राजस्थान के कोटा जिले के कुन्हाड़ी रिद्धि-सिद्धि नगर के रहने वाले हैं। अर्पित के पिता कमलेश विजयवर्गीय सरकारी नौकरी करते हैं। कोटा से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद अर्पित ने आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। इसके बाद अर्पित ने बैंक में एक अच्छी नौकरी शुरू की,लेकिन सपना सिविल सेवा में जाने का था,इसलिए अर्पित ने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी
की तैयारी शुरू कर दी।

अर्पित ने पहले ही प्रयास में प्रीलिम्स पास कर लिया था और चौथे प्रयास में आईपीएस अधिकारी बन गए। अर्पित 2017 बैच के आईपीएस हैं और अब बाराबंकी के 82वें एसपी के रूप में नियुक्त हुए हैं। अर्पित के दोस्त शशांक त्रिपाठी भी आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है।अर्पित और शशांक की दोस्ती कॉलेज के दिनों से है।अब दोनों दोस्त एक ही जिले में डीएम और एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं,इससे जिले के लोग भी काफी उत्साहित हैं।

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि अगर डीएम और एसपी मिलकर अच्छे तालमेल के साथ काम करें तो जिले को बहुत फायदा होता है,हमारी कोशिश रहेगी कि कानून-व्यवस्था मजबूत हो और अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई हो।अब यह देखना होगा कि ये दोनों अफसर अपनी दोस्ती और समझ का फायदा जिले को कितना दिला पाते हैं,लेकिन इतना तय है कि बाराबंकी को एक बेहतरीन टीम मिली है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000