उत्तरप्रदेशबहराइच संदिग्ध परिस्थितियों में मिला बुजुर्ग महिला का शव By Pratibha Rajdar Last updated May 14, 2025 113 उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के खैरीघाट इलाके के एक गाँव में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंडितपुरवा में बुधवार की सुबह प्रेमा देवी नाम की 60 वर्षीय वृद्ध महिला का घर के बाहर शव मिलने से परिजनो में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर थाना प्रभारी जयदीप दुबे फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच साक्ष्य संकलन करते हुए स्थानीय लोगों व परिजनों से जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। समाचार 113 Share