उत्तरप्रदेशसुल्तानपुर कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन,मंत्री विजय शाह की रौंदी तस्वीर By Pratibha Rajdar Last updated May 16, 2025 166 सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर मंत्री विजय शाह की तस्वीर को पैरों तले रौंदा और राष्ट्रपति से मंत्री को बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने कहा कि बीजेपी का चाल,चरित्र और चेहरा दोहरा है।वरुण ने कहा कि बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी विजय शाह के बयान पर चुप है। वरुण ने मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने याद दिलाया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था।कर्नल सोफिया कुरैशी ने अपनी सैन्य कुशलता और वीरता का परिचय दिया था।मंत्री की टिप्पणी से देश की महिलाएं और समाज के सभी वर्ग आहत हैं। समाचार 166 Share