दर्दनाक हादसा; नर्सरी के छात्र को टीचर ने मारा थप्पड़, 4 साल के मासूम की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि स्कूल में शिक्षक द्वारा कथित रूप से थप्पड़ मारे जाने के बाद छात्र की हालत बिगड़ गई और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह घटना जिले के नैनी थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने अब इस मामले में स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

रोते बच्चे को शिक्षक ने मारा थप्पड़, सिर टकराया बेंच से…

जानकारी के मुताबिक, महेवा पश्चिम पट्टी निवासी वीरेंद्र का बेटा शिवाय एक प्राइवेट कॉन्वेंट स्कूल डी.डी.एस जूनियर हाईस्कूल में नर्सरी का छात्र था। शिवाय के भाई-बहन भी उसी स्कूल में पढ़ते हैं। घटना के वक्त शिवाय लगातार रो रहा था, जिसके बाद एक टीचर उसे उसके भाई सुमित की कक्षा में ले गई और वहीं बैठा दिया।

बच्चा जब चुप नहीं हुआ तो एक शिक्षक ने उसे थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही उसका सिर बेंच से टकरा गया और वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिवाय बार-बार पानी मांग रहा था, लेकिन उसे पानी नहीं दिया गया। कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया और शिक्षक ने परिजनों को बुलाया। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम में सामने आए गंभीर चोटों के निशान…

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। डीसीपी गंगानगर विवेक यादव के अनुसार, रिपोर्ट में बच्चे के शरीर पर तीन अलग-अलग स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। इनमें से एक आईब्रो के पास, दूसरा टांग पर और तीसरा – सबसे चौंकाने वाला – उसके निजी अंगों पर चोट का संकेत मिला है। इन तथ्यों के सामने आने के बाद पूरे मामले में पुलिस ने कई एंगल से जांच शुरू कर दी है, जिसमें स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और कक्षा के अन्य बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है।

एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी अभी बाकी…

फिलहाल, पुलिस ने स्कूल के दो शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले ने क्षेत्र में गहरी नाराजगी और सदमा फैला दिया है। बच्चे की मौत ने एक बार फिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000