डाक खाने से SDI अंकित सिंह को CBI ने घूस लेते किया गिरफ्तार उत्तरप्रदेशजौनपुर सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated May 20, 2025 155 सीबीआई लखनऊ की टीम ने सोमवार को दोपहर में मड़ियाहूं डाक सब डिवीजन इंस्पेक्टर को 25000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के एक पोस्ट मास्टर की शिकायत पर कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि क्षेत्र के सेऊर पोस्टमास्टर को एस डी आई ने कार्यवाही की धमकी देते हुए 25000 की मांग की थी। इस दौरान डाक खाने में मौजूद कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया गया और सभी के मोबाइल बंद कर दिए गए। सीबीआई की जांच पिछले 8 घंटे से लगातार जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो अन्य लोगों ड्राइवर रोहित यादव वी शिव प्रताप शर्मा को भी हिरासत में लेने की जानकारी प्राप्त हो रही है। समाचार लिखे जाने तक टीम अंदर पूछताछ कर रही है। अपराध 155 Share