दरोगा और सिपाही का वर्दी में नागिन डांस का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल एसपी ने किया लाइन हाजिर

दरोगा ने बजाई बीन तो ‘नागिन’ बन गया सिपाही, पीलीभीत के इन पुलिसवालों को थाने में मौज-मस्ती करना पड़ा भारी…

पीलीभीत, 17 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में अलग-अलग जगह तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों से लेकर पुलिस स्टेशन तक में देशभक्ति के प्रोग्राम हुए। इसी मौके पर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का एक वीडियो सामने आया। यह वीडियो पीलीभीत के एक पुलिस स्टेशन का था। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान कोतवाली में दरोगा जी बीन बजाने लगे और सिपाही ने नागिन डांस शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद तमाम पुलिसकर्मी ‘नागिन डांस’ का लुत्फ उठाते दिखे। हालांकि, दरोगा और सिपाही को ये डांस काफी भारी पड़ गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होन के बाद एसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच के निर्देश भी दिए हैं।

झंडारोहण के बाद दरोगा और सिपाही ने किया नागिन डांस मामला पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र का है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। झंडारोहण होते ही थाने में तैनात दरोगा सौरव कुमार और सिपाही अनुज कुमार डांस करने लगे। दरोगा की बीन की धुन पर सिपाही ने नागिन डांस कर खूब साथ दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ताली बजाते नजर आए। वहीं, मौके पर मौजूद किसी शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

एसपी ने किया लाइन हाजिर, जांच के निर्देश सोशल मीडिया पर दरोगा और सिपाही का वर्दी में नागिन डांस का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। एसपी दिनेश पी ने दरोगा सौरभ कुमार और सिपाही अनुज को लाइन हाजिर कर दिया। पूरे मामले में एसपी ने पूरनपुर के क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम सिंह को जांच करने के निर्देश भी जारी किए हैं। लोग बोले – कार्रवाई नहीं करना चाहिए था आजादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चित रहा। इसको लेकर पुलिस को फजीहत झेलनी पड़ी। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई को जायज नहीं ठहराया है। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं करना चाहिए था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000