प्रतापगढ़ में नाबालिक के अपहरण, दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास व 35 हजार रूपये से  किया गया दण्डित

प्रतापगढ़। संयुक्त निदेशक अभियोजन हवलदार सिंह ने बताया है कि अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने फकरे आलम उर्फ फकई निवासी शेखनपुर थाना मानधाता को नाबालिक के अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दोषी पाते हुये 20 वर्ष की कठोर कारावास व 35 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड की राशि पीड़िता को उसके मानसिक एवं चिकित्सा आघात की पूर्ति तथा उसके पुनर्वास हेतु दिया जायेगा साथ ही न्यायालय ने आदेश जारी किया कि पीड़िता को उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई महिला सम्मान योजना से नियमानुसार आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान की जाये और उसकी आख्या न्यायालय में आदेश की तिथि से 1 माह के अन्दर प्रस्तुत करें। वादी मुकदमा के अनुसार उसकी पुत्री पीड़िता उम्र 16 वर्ष दिनांक 15 नवम्बर साल-2014 को लगभग 9 बजे यह कहकर घर से निकली कि मैं बैंक की पासबुक लेने जा रही हूॅ वह शाम तक लौट के नहीं आई तो काफी खोजबीन की तो पता लगा कि उसे फकरे आलम उर्फ फकई, शहरूख एवं उसकी माता सबरून, बहन आफरीन व नवरीन निवासी शेखनपुर थाना मानधाता अपहरण कर लिया।

वादी मुकदमा जब उनके घर अपनी बेटी को लाने गया तो उसे भद्दी-भद्दी गालियां व जान से मार देने की धमकी दी और कहा कि भाग जाओ नही तो तुम्हे और तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देगें। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि मुझे फकरे आलम ही बहला-फुसलाकर बंदूक की नोक पर जबरन भगा ले गया था अन्य किसी का कोई सहयोग नहीं था जिस पर पुलिस द्वारा मात्र फकरे आलम के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। अभियोजन द्वारा न्यायालय में पीड़िता, पीड़िता के पिता, डाक्टर, प्रधानाचार्य, विवेचक को गवाही में प्रस्तुत किया गया। इस दौरान साक्ष्य पीड़िता ने बताया कि मैं जब ननिहाल जाती थी तो फकरे आलम मिलता था फकरे आलम ने मुझे खेत में बंदूक दिखाकर मेरे साथ बलात्कार किया और धमकी दी की किसी से बताओगी तो तुम्हें व तुम्हारे पूरे परिवार को गोली मार दूंगा वह मुझे जबरदसती बंदूक दिखाकर इलाहाबाद ले गया और अपने साथ 10-15 दिन रखा और वहां पर उसने डरा धमका कर मेरे साथ बलात्कार किया। जब मेरे पिताजी ने मुकदमा लिखाया तो पुलिस के डर से उसने मुझे ले आकर चौक में छोड़ दिया। राज्य की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक प्रदीप कुमार पाण्डेय व निर्भय सिंह ने की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000