सपा नेता की बेटी को बीजेपी नगर महामंत्री लेकर हुआ फरार आरोपी बीजेपी नगर महामंत्री को पार्टी ने निकाला

उत्तर प्रदेश के हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री पर समाजवादी पार्टी के नेता की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा है। सपा नेता ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। शिकायत के आधार पर बीजेपी नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी है। बीजेपी नेता के इस कृत्य से पार्टी की जहां किरकिरी हो रही है, वहीं भाजपा ने नगर महामंत्री को पार्टी से निकाले जाने और प्रकरण में कड़ी कार्रवाई कराने की बात कही है। वहीं, इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। सपा नेता की ओर से पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, उनके पड़ोस में 47 वर्षीय भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला रहता है। 13 जनवरी को आशीष ने उनकी 26 बर्षीय बेटी को शादी का झांसा दिया और लेकर फरार हो गया। बीजेपी नेता आशीष दो बच्चों का पिता है। वहीं, सपा नेता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अब पुलिस फरार बीजेपी नेता आशीष और सपा नेता की बेटी की तलाश में जुट गई है। समाजवादी पार्टी इस मामले में बेटियों की सुरक्षा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है और नगर महामंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। इस मामले में सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की गई है। जिसके जरिए बीजेपी पर हमला किया गया है. सपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया है कि भाजपा राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हरदोई भाजपा नगर महामंत्री आशीष शुक्ला उर्फ राजू अपनी पत्नी, 21 वर्षीय बेटे और 7 वर्षीय बेटी को बेसहारा छोड़ अपने मोहल्ले की बेटी समान मुंह बोली बहन को बहला-फुसलाकर भगा कर घर से फरार हो गया। देखना यह है कि योगी सरकार अपने चरित्रहीन भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर गिरफ्तार कराती है या आरोपी को माला पहनाकर महिमामंडित करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000