उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी पर डीजीपी ने ढाई-ढाई लाख रुपये का इनाम किया घोषित

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में प्रदेश पुलिस की ओर से एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश पुलिस की डीजीपी डीएस चौहान ने अतीक अहमद के बेटे के समय पांच हत्यारोपियों के खिलाफ ढाई-ढाई लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में संदिग्धों की पहचान असद अहमद (अतीक अहमद का बेटा), अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के रूप में हुई है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई पर डीजीपी मुख्यालय से भी नजर रखी जा रही है। जबकि डीजीपी खुद पुलिस की कार्रवाई पर लगातार अपडेट ले रहे हैं। एडीजी प्रशान कुमार ने कहा कि उमेश पाल पर हमले में संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

एसटीएफ के दो वरिष्ठ अधिकारी हत्यारोपियों का पता लगाने के लिए प्रयागराज में डेरा डाले हुए हैं। अपराधियों के सहयोगियों की तलाश कर रहे हैं और उन लोगों से भी पूछताछ कर रहे हैं जो पूर्व में अतीक के सहयोगी थे। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि हत्या में शामिल शूटरों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शूटरों की तलाश में टीमों को लखनऊ, सुल्तानपुर और नेपाल की सीमा से लगे जिलों में भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रयागराज के पुलिस आयुक्त ने इस संदिग्धों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही, इनाम की धनराशि बढ़ाने का प्रस्ताव डीजीपी मुख्यालय भेजा था जिसे डीजीपी ने मंजूरी दे दी है। आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर डीजीपी मुख्यालय इनाम की धनराशि को पांच लाख रुपये करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000