पुल‍िस और हत्‍यारों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 हत्यारोपित हुए गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पिपराइच पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। दूसरे बदमाश से पूछताछ चल रही है। आरोपितों के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल, दो कारतूस का खोखा और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई। घटना में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज था। फरार चल रहे एक अन्य आरोपित की तलाश चल रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि महुअवां खुर्द गांव निवासी विपिन पांडेय की पिपराइच के हरखापुर गांव में ननिहाल है। 10 अप्रैल की रात आठ बजे विपिन पांडेय अपने ननिहाल में पनीर देकर बाइक से घर लौट रहा था।

गांव के पटेल चौराहा पर खड़े विश्वास तिवारी और मोनू गौड़ को देखकर वह रुक गया। तीनों आपस में बात कर रहे थे इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे पांच बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली लगने से विपिन की मृत्यु हो गई, जबकि मोनू गौड़ व विश्वास तिवारी घायल हो गए। इस मामले में पिपराइच थाना पुलिस ने विपिन के पिता इंद्रजीत पांडेय की तहरीर पर हरखापुर गांव निवासी रामपाल राजभर, पवन राजभर, सत्यपाल, तेजस्वी पटेल, मुकेश व दो अज्ञात युवकों पर हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा सेवन सीएलए के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000