गोतस्कर और पुलिस की हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार रात पुलिस और एसओजी की टीम की बदमाशों के मुठभेड़ हो गई। जिसमे टीम ने तीन गो तस्करों को पकड़ा है। इसमें से एक के पैर में गोली लगी है, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। ये मुठभेड़ परतापुर स्थित चंदसारा गांव के पास हुई है। पुलिस का कहना है कि सबसे पहले बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोतस्कर इमामुद्दीन के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पहले चंद्रसारा गांव में गोवंश के अवशेष मिले थे। पुलिस जांच में सामने आया कि इमामुद्दीन पुत्र जबरद्दीन निवासी जई भावनपुर व उसके साथियों ने गोवंश का कटान किया था।

सोमवार देर रात इमामुद्दीन अपने साथी दानिश अल्वी और इमरान मुल्ला के साथ कटान करने के लिए जा रहा था। सीओ ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को जंगल में घेर लिया। खुद को घिरते देख बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। हालांकि बदमाशों की गोली पुलिसकर्मियों को नहीं लगी। लेकिन पुलिस की गोली इमामुद्दीन को लग गई। इसी बीच दानिश और इमरान फरार हो गए। उनके आसपास के क्षेत्र में तलाश भी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक बाइक, तमंचा व कारतूस, दो छुरी, एक रस्सा और एक लकड़ी का गुटखा बरामद किया हैं। पुलिस पूछताछ में बताया कि इन्हीं बदमाशों द्वारा एक सप्ताह पहले भी गोकशी की घटना को अंजाम दिया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000