भाजपा का प्रचार करने पर महिला कार्यकर्ता के घर आया लेटर, पढ़ते ही फैली दहशत

उतर प्रदेश के आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रहने वाली महिला भाजपा कार्यकर्ता को मेयर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पर अज्ञात सिरफिरे द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। धमकी मिलने के बाद से पीड़िता का परिवार दहशत में है और उन्होंने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। हालांकि दहशत के बाद भी महिला कार्यकर्ता ने प्रचार का काम बंद नहीं किया है और प्रत्याशी को जिताने का पूरा प्रयास करेंगे। आवास विकास कालोनी सेक्टर 6 निवासी सिंपल अग्रवाल पत्नी सुनील दत्त सिंघल ने बताया की वो भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता हैं और उनकी ससुराल का पुश्तैनी घर मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर के घर के पास है। हेमलता दिवाकर के प्रत्याशी बनने के बाद से वो लगातार उनके लिए प्रचार कर रही हैं। बीती 28 अप्रैल को वो प्रचार से लौटने के बाद पड़ोस के घर कुछ काम से गई थी।

वापस लौटने पर उनके घर के गेट पर एक नेपकिन मिला, जिस पर लिखा था की मेरा आदमी तुम पर नजर रख रहा है और मैं तुझे मार डालूंगा। पीड़िता ने बताया की लेटर मिलने के बाद उन्होंने डरकर घर पर कैमरा लगवाने के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया पर उसने अगले दिन कैमरा लगने की बात कही। अगले दिन उनके घर पर फिर एक पत्र पड़ा मिला जिसमें लिखा यह की तू क्यों मुझसे मरने को डोल रही है, कैमरा वाला बुलाया था तो लगवाया क्यों नहीं,..… आरोपी ने दूसरे पन्ने पर खुद के पिता के पूर्व में पुलिस में होने की बात लिखी है और जगदीश नाम लिखा है पर इस नाम का कोई आदमी उनकी जानकारी में नहीं है। महिला पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000