ड्रग्स तस्करी में कारोबारी को प्रयागराज से सीबीआई ने उठाया,अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा है मामला

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ड्रग्स तस्करी का मामला सामने आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)ने नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में छापा मारकर हंडिया इलाके के बरौत से एक कारोबारी को उठाया है। सीबीआई को नशा तस्करी का इनपुट मिला था। इनपुट के बाद कार्रवाई की गई। सीबीआई ने दिल्ली से आकर एसटीएफ और हंडिया पुलिस के साथ बरौत में छापा मारा। जानकारी मिली है कि वह ड्रग्स तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा है। अभी इसकी जांच हो रही है। इस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

सीबीआई को इंटरपोल के जरिए विमान से ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का इनपुट मिला था। सूचना मिली कि ड्रग्स का एक पैकेट पार्सल के जरिए हंडिया के बरौत में अनिल यादव और मोहित जायसवाल के नाम पर भेजा गया है। इस सूचना पर सीबीआई ने दिल्ली से आकर एसटीएफ और हंडिया पुलिस के साथ बरौत में छापा मारा। वहां सीबीआई ने इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों के कारोबारी मोहित जायसवाल को पकड़ लिया। अनिल यादव के नाम पर पार्सल आया था। वह व्यापारी मोहित की कार चलाता है। मोहित को सीबीआई अपने साथ ले गई , जबकि अनिल यादव अभी मिला नहीं है। इन दोनों का नशीले पदार्थों की तस्करी में कैसी संलिप्तता है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी इस नेटवर्क को खंगाल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000