चोरो ने उडाये 20 लाख... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ की डिप्टी जेलर के घर पर 20 लाख की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar On Jul 24, 2023 829 उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के देहात कोतवाली इलाके के रायपुर राजा निवासी डिप्टी जेलर के घर से चोरों ने नकदी व जेवरात समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पयागपुर के शिवदहा मोड़ निवासी शारदा देवी प्रतापगढ़ जिले में बतौर डिप्टी जेलर के पद पर तैनात हैं। उनके पति रामआधार चौधरी बाराबंकी में बैंक मैनेजर हैं। वे बहराइच के देहात कोतवाली इलाके के रायपुर राजा मुहल्ले में किराए का मकान लेकर रहती हैं। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने घर में रखी लाखों की नकदी व जेवरात समेत तकरीबन 20 लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ किया है। रविवार को मकान मालिक को चोरी की भनक लगी तो उन्होंने सूचना पीड़ित परिवार को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारजन के अपने घर आने के बाद ही पता चलेगा कि चोरों ने कितना सामान चोरी कर उठा ले गये है। फिलहाल जांच की जा रही है। अपराध 829 Share