एसटीएफ ने पकड़ा 23 लाख का गांजा, उड़ीसा से बोलेरो में बनी स्पेशल कैविटी में छिपाकर तस्कर ला रहे थे गांजा,चार गिरफ्तार

वाराणसी। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीफ)ने मंगलवार को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के 4 तस्करों को रोहनियां थाना क्षेत्र के इमामी एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड गोदाम के पास से गिरफ्तार किया है। तस्करों पास से 90 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये बताई जा रही है। गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था।एसटीएफ अब मुख्य सप्लायर तक पहुंचने की तैयारी में है।बता दें कि एसटीएफ सोशल मीडिया पर चली खबर पर रोहनिया थाना क्षेत्र में मौजूद थी।

पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ फील्ड यूनिट प्रयागराज नवेन्दु कुमार ने बताया कि प्रयागराज की टीम वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से मादक पदार्थों की खेप बोलेरो से लाकर तस्कर एक गोदाम के पास मौजूद है। तस्कर गांजे को बेचने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर टीम ने गोदाम के पास पहुंचकर दबिश देते हुए चार आरोपियों को पकड़ा, जिनमें सीताराम यादव पुत्र बाबूलाल यादव निवासी मिढ़नेपुर, रानीपुर, खुटहन, जौनपुर, आशीष पांडेय पुत्र हौसला प्रसाद पांडेय निवासी खिरोड़ी रोड, पीड़खिड़, चुनार, जमालपुर, मिर्जापुर, अमित सिंह पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह निवासी भदवार, काशीपुर, रोहनिया, वाराणसी और अवनीश कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय मुरारी सिंह निवासी भिखारीपुर राजा तालाब, मिर्जामुराद,वाराणसी हैं।

आरोपियों के कब्जे से 90 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा और तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही विशेष कैविटीयुक्त कूटरचित नम्बर प्लेट सहित एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिल व करीब 1 लाख रूपये नगद बरामद किया है। बोलेरो चालक सीताराम ने बताया कि वह लोग गांजा तस्करी काफी दिनों से कर रहे हैं। उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर यूपी के विभिन्न जिलों में महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। इससे अच्छी खासी कमाई होती है। उसने बताया कि बोलेरो में उसने विशेष कैविटी बनवा रखी, जिसमें गांजा छिपाकर लाया जाता है और पुलिस पकड़ नहीं पाती।यह कैविटी बोलेरो कि छत पर बनाई गई है।

सीताराम के अनुसार वह जिस राज्य में जाते हैं। वहां बाेलेरो का नंबर बदलकर उसी राज्य का लगा देते हैं। बरामद गांजा हनुमान यादव पुत्र कृष्णदेव यादव निवासी निरंजनपुर, खुटहन, जौनपुर का है, जिसके कहने पर सीताराम के साथ गुड्डू यादव उड़ीसा राज्य से यह गांजा लाया था। गुड्डू घटनास्थल से भागने में सफल हो गया। सीताराम ने बताया कि वह लोग ऐसी गाड़ी खरीदते हैं, जो फाइनेंस न जमा करने की वजह से खींची जाती हैं, उसी को खरीदकर कर चलाते हैं। आसित कुमार पाण्डेय, अमित सिंह व अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से सीजर एजेन्ट का कार्य करते है।

वह लोग सीताराम के पास गांजा खरीदने आए थे।अधिक मुनाफा कमाने के लिए छिपकर गांजे को कम दामों में खरीदकर अधिक दामों में स्थानीय बाजारों में बेचते है। इस गांजे को स्थानीय बाजार और आस पास के क्षेत्रों में खपाने के लिए आये थे। उनके पास एक लाख 2350 रुपए जो बरामद हुए हैं। वह गांजा खरीदने के लिए थे। इसके अलावा उनके पास चार मोबाइल, एटीएम कार्ड, दो मोटरसाइकिल, एक बोलेरो, एक वोटर आईडी और 90 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तारी टीम में सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हबीब सिद्दीकी, अभिषेक मिश्रा, पंकज तिवारी, पुनीत कुमार पांडेय और ड्राइवर रवि कांत शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000