पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली, शिक्षक लूट व हत्या को दिया था अंजाम; एक भाग निकला

तलाशी के दौरान बदमाश नीतीश के कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। बाइक पर बैठा उसका दूसरा साथी माैके से भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में शिक्षक लूट व हत्या की घटना में शामिल नितिश सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी (देवरिया) को बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरा साथी विकास अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। घटना में शामिल एक आरोपी को आजमगढ़ की सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात 12 बजे के बाद खनदवा के पास उभांव पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, परंतु चालक बिना रुके मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे घुमा कर भागने का प्रयास करने लगे।

पुलिस ने की कार्रवाई

उभांव पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया। बाइक सवार ने अपने को पुलिस से घिरता देख टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नितिश सिंह निवासी टोला नंदपुर कुकर घाटी थाना खामपार (देवरिया) के दाहिने पैर में गोली लगी एवं एक अन्य बदमाश विकास सोनकर मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पूछताछ के दौरान घायल बदमाश नितिश कुमार सिंह ने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितंबर को उभांव थाना क्षेत्र में महिला अध्यापिका राधिका वर्मा के गले से सोने की चेन छीनी तथा उसके एक घंटे बाद साहूंपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव एवं महिला अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली तथा देवेंद्र प्रताप यादव की गोली मारकर हत्या करने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस घायल बदमाश नितिश सिंह का इलाज सदर अस्पताल में करवाने के लिए भर्ती किगा गया है। बदमाश के बाद बाइक मोबाइल के अलावा  12,530 रुपये बरामद हुए । भागे हुए बदमाश की तलाश जारी है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही का जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000