बारातियो से भरी बस अज्ञात वाहन से टकराई पांच लोगो की मौके पर हुई मौत 12 से अधिक लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई बराती घायल हो गए। यह घटना शनिवार रात लगभग 2:30 बजे हुई, जब एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बरातियों की बस पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वहां से निकालकर सीएचसी माधौगढ़ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर पहुंचे। थाना रेंढर के ग्राम मड़ैला से बरातियों को लेकर एक बस थाना रामपुरा के ग्राम दुतावली आयी थी। यहां पर शादी की रस्में निपटने के बाद यह बस बारातियों को वापस लेकर ग्राम मडैला जा रही थी।

थाना माधौगढ़ क्षेत्र के गोपालपुरा के पास किसी अज्ञात वाहन की बस से टक्कर हो गई इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी बीच किसी ने फोन से 112 पर सूचना दी, उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 17 घायलों को माधोगढ़ सीएचसी पहुंचाया। इनमें से पांच को डॉक्टर ने मृत घोषित कर कर दिया। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन हादसे में मारे गए लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की और अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000