फर्जी रेप केस का मुकदमा दर्ज कर युवक को भेज दिया जेल, DIG ने थानाध्यक्ष को किया सस्पेंड

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में फर्जी रेप का मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेजने के मामले में बुधवार को पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बिलरियागंज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को निलम्बित कर दिया है। उक्त कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने की है। फर्जी रेप के मामले की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर मऊ जिले को स्थानान्तरण किया है।

आपको बता दें कि बिलरियागंज थाना निवासी एक महिला ने 21 अक्टूबर को पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वैभव कृष्ण के कार्यालय में उपस्थित होकर बिलरियांगज थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। महिला का आरोप हैं कि उसके बड़े बेटे ने अपनी पत्नी को तलाक का नोटिस भेजा था। तलाक का नोटिस भेजने के कुछ ही दिन बाद बड़े बेटे की पत्नी ने अपने देवर पर फर्जी रेप का मुकदमा थाने में दर्ज कराया। यह मुकदमा पुलिसकर्मियों और थानाध्यक्ष की मिलीभगत से हुआ है।

इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक को इस मामले की जांच एसपी ग्रामीण से कराने का निर्देश दिया गया। जहां जांच में पाया गया कि मामला संदिग्ध है। क्योंकि थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज करने के चार दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में नहीं किसी का बयान लिया गया ना ही फॉरेंसिक साक्ष्य ही जुटाए।

 इतना ही नहीं घटना स्थल का निरीक्षण भी नहीं किया गया। मुकदमे में पति-पत्नी के तलाक का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। गिरफ्तारी भी साक्ष्यों के आधार पर नहीं की गई है। रिपोर्ट आने के बाद डीआईजी के निर्देश पर एसपी हेमराज मीना ने थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह को निलम्बित कर दिया है। वहीं इस मुकदमे की जांच पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मऊ जिले की पुलिस से कराने का निर्देश दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मुंबई एयरपोर्ट से एन‌आईए ने आईएस‌आईएस स्लीपर सेल के दो भगोड़े आतंकियों को किया गिरफ्तार,6 लाख का था इनाम     |     सपा ने सोशल मीडिया एकाउंट से की ब्रजेश पाठक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, हजरतगंज थाने पर एफआईआर दर्ज     |     सोफिया कुरैशी विवाद पर कूदीं रजनी,सपा नेता रामगोपाल को दिखाया आईना,कहा- इससे दिखता है कि उनकी सोच कितनी संकीर्ण है     |     औरंगजेब,राणा सांगा से लेकर सोफिया-व्योमिका तक,सपा के बयानवीरों की फिसल रही जुबान या कुछ और है कहानी     |     ससुर के साथ भागी बहू,पति ने कहा-ढूंढने वाले को मिलेगा 20 हजार का इनाम     |     नोमान पहले था बेरोजगार,फिर बनवाने लगा पासपोर्ट,अब बन बैठा जासूस,जा चुका है चार बार पाकिस्तान     |     लखनऊ के चारबाग के मोहन होटल में लगी भीषण आग, 17 कमरों में फंसे 30 लोग     |     सपा सरकार में थी बिजली चोरी की खुली छूट,थानेदार छोड़ देता था कुर्सी,सपा सांसद आदित्य का वीडियो वायरल     |     हाईवे पर बनी पुलिस पिकेट में घुसी डीसीएम, भवन ध्वस्त, कई बाइकें क्षतिग्रस्त     |     डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर किया पलटवार,दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी से हैं आहत,डिंपल से पूछा सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000