मूकबधिर-नेत्रहीन किशोरी से साथ हुआ दुष्कर्म, न इशारे न भावनाओ से समझा पा रही पीड़िता, चेन्नई तक के विशेषज्ञों ने खड़े किए हाथ

मूकबधिर और नेत्रहीन होने के कारण किशोरी का पुलिस के सामने धारा 161 के बयान नहीं हो पाए। पुलिस ने आरोपी को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसे जेल नहीं भेज पाई। जख्म गहरा भी है और हरा भी। पहले कुदरत ने दर्द दिया और फिर एक अधेड़ ने। पीड़िता की परेशानी यह कि वह अपना दर्द बयां कैसे और किससे करे। दरअसल तीन साल पहले दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी मूकबधिर के साथ ही नेत्रहीन भी है। पुलिस से लेकर न्यायालय तक की कार्रवाई में पुलिस और न्यायालय के समक्ष दिए गए बयान बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

न सिर्फ किशोरी बल्कि पुलिस परेशान है और तीन साल में भी किशोरी के बयान नहीं हो पाए। इसके कारण चार्जशीट लगने में देरी हुई और फिर आगे की न्यायिक प्रक्रिया में भी। अब भी किशोरी के बयान काफी प्रयास के बाद नहीं हो पाए हैं। अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) मूकबधिर और नेत्रहीन है। 12 सितंबर 2022 की सुबह वह गांव में ही शौच के लिए जा रही थी। कासिमपुर थाना क्षेत्र के नंदाखेड़ा निवासी नरेश कश्यप उसे बाग से तिल्ली के खेत में खींच ले गया। वहीं दुष्कर्म किया ।

न तो 161 के बयान हो पा रहे थे और न ही 164 के बयान

किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन इसके बाद पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई। मूकबधिर और नेत्रहीन होने के कारण किशोरी का पुलिस के सामने धारा 161 के बयान नहीं हो पाए। पुलिस ने आरोपी को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन उसे जेल नहीं भेज पाई। वजह यह कि न तो 161 के बयान हो पा रहे थे और न ही 164 के बयान।

मामले में कुल 15 गवाह हैं और इनमें से छह की गवाही हो चुकी है

इसके बाद में परिजनों के बयान 161 में दर्ज कर 12 नवंबर को आरोपी नरेश को पुलिस ने जेल भेज दिया। तब से अब तक किशेारी के 164 के बयान (न्यायालय के समक्ष होने वाले कलमबंद बयान) नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस ने बयान कराने के प्रयास नहीं किए। अलग अलग संस्थानों और विशेषज्ञों के जरिए बयान कराने की कोशिश हुई, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। इसके कारण आरोप पत्र दाखिल करने से लेकर सुनवाई तक में देरी हुई। अब मामले की सुनवाई तो चल रही है, लेकिन इसका आधार परिस्थिति जन्य साक्ष्य और गवाह ही हैं। मामले में कुल 15 गवाह हैं और इनमें से छह की गवाही हो चुकी है।

चेन्नई तक के विशेषज्ञों ने खड़े किए हाथ

  • बाल कल्याण समिति के आदेश पर बीएसए ने विशेष प्रशिक्षक क्षमा मिश्रा को संकेतों से किशोरी के बयान समझकर अंकित कराने की कोशिश हुई। क्षमा मिश्रा ने प्रयास किया और बाद में अवगत कराया कि वह ऐसे दिव्यांग का ही बयान करा सकती हैं, जिसे दिखाई देता हो। सधे शब्दों में कहें तो उन्होंने असमर्थता जाहिर कर दी।
  • न्यायालय के आदेश पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय से किशोरी का बयान दर्ज कराने के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। वहां से जवाब मिला कि नेत्रबाधित और श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए विशेषज्ञ नहीं हैं।
  • अतरौली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक ने एटा के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा। इसमें विशेषज्ञों की मदद किशोरी का बयान दर्ज कराने के लिए मांगी गई विशेषज्ञों प्रशांत पांडेय और गौरव मिश्रा ने प्रयास करने के बाद बयान दर्ज कराने में असमर्थता जता दी।
  • चेतना स्कूल मेंटली चेकेंज लखनऊ को भी 18 अक्तूबर 2022 को पत्र भेजा गया। वहां के जिम्मेदारों ने भी खुद को असमर्थ बताते हुए बयान करा पाने और संकेत न समझपाने की बात कहकर पत्र भेज दिया।
  • बेसिक शिक्षा निदेशक को भी 26 नवंबर 2022 को पत्र भेजकर किशोरी के बयान दर्ज कराने में सहयोग मांगा गया। उन्हें बताया गया कि किशोरी का बयान कराने के लिए एटा, बस्ती, उन्नाव भेजा गया था। यहां के विशेषज्ञ कुछ मदद नहीं कर पाए। अब अगर पूरे प्रदेश में कहीं ऐसे विशेषज्ञ हों तो मदद करा दी जाए।
  • तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 30 नवंबर 2022 को राजकीय संकेत विद्यालय को भी पत्र भेजकर प्रकरण में किशोरी के बयान दर्ज कराने में मदद मांगी। छह दिसंबर 2022 को विद्यालय की ओर से संकेत न समझ पाने की बात कहते हुए जवाब भेज दिया गया।
  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के उपनिदेशक को 27 जून 2023 को भी पत्र भेजकर बयान कराने में सहयोग मांगा गया। यहां के जिम्मेदारों ने भी खुद को अक्षम मानते हुए बयान करा पाने में असमर्थता जताई।
  • राष्ट्रीय दृषि बाधित संस्थान देहरादून को 18 सितंबर 2023 को किशोरी को भेजकर बयान दर्ज कराने के लिए प्रशिक्षण भी देने की कोशिश हुई। यह कोशिश भी 22 सितंबर 2023 को नाकाम हो गई।
  • राष्ट्रीय बहु दिव्यांगता जन सशक्तिकरण संस्थान चेन्नई में भी 11 अक्तूबर 2023 को पत्र भेजकर मदद मांगी गई। किशोरी के मूकबधिर होने के साथ ही नेत्र हीन होने का भी उल्लेख पत्र में था। इस पर संस्थान से भी कोई मदद नहीं मिल पाई।
  • चेन्नई के संस्थान ने 8 जनवरी 2024 को एक पत्र भेजा। इस पत्र में हिमांशू और नीरज के नाम पता का उल्लेख करते हुए इनसे संपर्क करने पर मदद की उम्मीद बताई गई। हालांकि इन दोनों ने भी मदद कर पाने में असमर्थता जता दी।

यह दी गई थी सलाह, पर मिला ही नहीं कोई

चेन्नई के संस्थान की ओर से सुझाए गए हिमांशु और नीरज से पुलिस ने संपर्क किया। इन दोनों ने बताया कि कोई ऐसा व्यक्ति ही मदद कर सकता है, जो बहु दिव्यांगता की भाषा समझने का डिप्लोमा किए हो। पुलिस को काफी तलाश के बाद भी ऐसा कोई शख्स नहीं मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000