खेत जा रहे किसान को आवारा सांड ने पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में गुरुवार को खेतों की तरफ जा रहे हैं एक किसान को आवारा सांड ने पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रशासन के नाकारापन से अब ग्रामीणों में काफी आक्रोश पैदा हो रहा है। जिले में इससे पहले भी आवारा गौवंशो के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि दर्जनों चोटिल हो चुके हैं।थाना पिहानी के ग्राम दानपुर मजरा रसूलपुर निवासी 65 वर्षीय चंद्रिका पुत्र सुंदर गुरुवार को अपने खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी गांव के बाहर एक आवारा सांड ने उसे पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों के अनुसार चंद्रिका आम व अमरूद के बाग की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में सांड मिल गया और उसने चंद्रिका प्रसाद को सींगों में फंसा कर पटक-पटक कर मार डाला। ग्रामीणों के मुताबिक बहादुर नगर, बरखेरिया ,सहादत नगर, रसूलपुर अंदा इब्राहिमपुर समेत दर्जनों गांव में अन्ना मवेशियों का आतंक मचा हुआ है।

उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही दानपुर और आसपास गांव के सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। किसानों का कहना था कि प्रशासन की लापरवाही से किसान की जान गई है। बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद पशुओं को नहीं पकड़वाया गया। रसूलपुर प्रधान रामशरण सिंह का कहना है कि रसूलपुर की गौशाला में 160 गोवंश है। गौशाला पूरी भरी होने के कारण आवारा सांड गांव में घूम रहे हैं। विकासखंड व अन्य अधिकारियों से इस संबंध में अवगत भी करा चुके हैं, परंतु कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन नहीं ध्यान दे रहा है। गौ संवर्धन के मामले में प्रशासन के नाकारापन से अब ग्रामीण आक्रोशित होने लगे हैं। कभी ग्रामीण स्कूल में गोवंश को बंद करते हैं तो कभी सरकारी अस्पताल या सचिवालय में, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन अपनी आंखें मूंदे हुए बैठा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000