एक हजार रुपये और शराब की खातिर दोस्त ने की थी मजदूर की हत्या, दूसरे को फंसाने की कोशिश में पकड़ा गया

गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के गजपुर में मजदूर शंकर साहनी की हत्या दोस्त ने उधार लिए गए महज एक हजार रुपये और शराब न पिलाने की वजह से की थी। आरोपी राजू को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करके अपने एक दुश्मन संदीप को भी फंसाने की कोशिश की, लेकिन जांच में राजू ही दोषी पाया गया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

वहीं आरोपी राजू को हत्या करने के बाद भी पछतावा नहीं है। मीडिया के सामने वह मुस्कुरा के पूरे घटनाक्रम को बता रहा था। हंसते हुए बोल रहा था कि मेरे रुपये नहीं दे रहा था। शराब भी नहीं पिला रहा था, इस वजह से मार दिया। आरोपी राजू गगहा के भाटपार गजपुर का रहने वाला है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किए। एसएसपी ने बताया कि शंकर साहनी ने राजू से एक हजार रुपया कुछ महीने पहले उधार लिया था। अब राजू के पास शराब पीने के लिए पैसे नहीं थे। इस वजह से वह शंकर से उधार दिए रुपये वापस मांग रहा था।

उसने कहा कि रुपये नहीं दे सकते हो तो आज शराब ही पिला दो। 18 अगस्त को शराब के लिए कई बार कहने के बाद भी शंकर ने न तो रुपये ही दिए, न ही शराब ही पिलाई। इसके बाद शंकर 18 अगस्त की रात में खुद शराब पीने गया था। उसे शराब पीता देख राजू को गुस्सा आ गया और उसने एक बार फिर अपने रुपये की मांग की। लेकिन, उसने गाली देते हुए भगा दिया था।
 इसके बाद राजू उसके पीछे चाकू लेकर लग गया। रास्ते में दोनों की मारपीट हो गई।
क्योंकि शंकर शराब के नशे में था, इस वजह से वह बहुत विरोध नहीं कर पाया और खेत में गिर गया। इसके बाद राजू ने शंकर के गले पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद अगली सुबह उसने परिवार वालों को बता दिया कि संदीप से उसका झगड़ा हुआ था, उसने ही हत्या की होगी।इसके बाद घरवालों को शक हुआ, लेकिन पुलिस से उन्होंने राजू पर ही शक जाहिर किया। जांच के दौरान राजू की गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने जुल्म कबूल करते हुए घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद करा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000