बारात ले जा रहे दूल्हे पर युवती ने घूँघट कर फेंका तेजाब, दर्ज हुआ केस

उत्तर प्रदेश के बलिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बारात लेकर निकले दूल्हे पर उसकी गर्लफ्रेंड ने तेजाब फेंक दिया. घटना में दूल्हे का हाथ झुलस गया। वहीं, तीन महिलाएं घायल हो गईं. तेजाब फेंक कर भाग रही गर्लफ्रेंड की भीड़ ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया ।आरोपी गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को शादी से नाराज थी और उससे बदला लेना चाहती थी।

दूल्हे पर तेजाब फेंकने से बारात में हड़कंप मच गया। जिस वक्त घटना हुई उस दौरान घर की महिलाएं दूल्हे का परछावन कर रही थी। एक युवती घूंघट में वहां पहुंची और तेजाब फेंक दिया। तेजाब में घायल दूल्हा और महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हे को इलाज कर उसे छुट्टी दे दी गई। वह देर रात बारात लेकर रवाना हो गया। महिलाओं का इलाज जारी है।

घूंघट डाले युवती ने फेंका तेजाब

पूरा मामला बलिया के थाना बांसडीहरोड के गांव डुमरी का है। 23 अप्रैल को गांव के राकेश बिंद की बारात मऊ जिले में जा रही थी। बारात जाने की तैयारी चल रही थी। परछावन का कार्यक्रम में चल रहा था जिसमें घर की महिलाएं रस्म निभा रही थीं। महिलाओं की भीड़ में घूंघट डाले एक युवती पहुंची। वह जैसे ही दूल्हा बने राकेश के निकट पहुंची उसने अपनी कमर से पॉलिथिन निकालकर उसमें भरे तेजाब को उसके ऊपर फेंक दिया।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

घटना की जानकारी पर बांसडीहरोड पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने आरोपी युवती को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया। लोगों का कहना है कि आरोपी युवती उसी गांव की रहने वाली है। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम संबधं थे।

लड़के से थे प्रेम संबंध

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा का कहना है कि 23 अप्रैल की शाम 6 बजे ग्राम डुमरी में राकेश बिंद की बारात बेल्थरा रोड जानी थी। गांव की ही एक लड़की जिसका लड़के से प्रेम संबंध बताया जा रहा है उसके द्वारा एक पॉलिथिन में तरल पदार्थ लेकर के उसके ऊपर फेंका गया था। उसने जलन की शिकायत की और अस्पताल में समान उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाद में लड़के के परिजन बारात लेकर चले गए। परिजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000