बिन ब्याही गर्भवती हुई युवती को मां-भाई ने जंगल में पेट्रोल डालकर जलाया,चीख सुनकर लोगों ने बचाया

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।यहां मां और भाई ने मिलकर अविवाहित युवती पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास जंगल में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे और उसे बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी मां और भाई को हिरासत में ले लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

बता दें कि मामला बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द का है। 21वर्षीय युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। जब घरवालों को युवती के गर्भवती होने की भनक लगी तो भाई और मां भड़क उठे। गुस्साए भाई और मां ने युवती से जब उसके प्रेमी के बारे में पूछा तो उसने उसका नाम बताने से इनकार कर दिया। दोनों ने युवती की जांच कराई तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद गुरुवार शाम को भाई और मां युवती को जंगल ले गए और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी,जिससे युवती 70 फीसदी तक जल गई। आग से बुरी तरह से झुलसी युवती को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने घटना के बाद आरोपी मां और भाई को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों पर धारा 307 का केस दर्ज किया गया है।

इस मामले में हापुड़ के एएसपी राजकुमार ने बताया कि थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द में एक युवती को उसके परिजनों ने पेट्रोल डालकर जला दिया।पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद पीड़िता को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से पीड़िता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मां और भाई को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच चल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000