कनाडा में पंजाब के रहने वाले शख्स की गोली मारकर की गई हत्या, पुलिस ने 4 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 28 वर्षीय भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले के संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामलों की जांच करने वाली ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ की इकाई ने पीड़ित की पहचान युवराज गोयल के रूप में की है। उसने बताया कि पुलिस शुक्रवार सुबह सरे में गोलीबारी की सूचना मिलने पर जब घटनास्थल पर पहुंची तो उसे वहां गोयल का शव मिला।

परिवार ने क्या कहा…

‘ग्लोबल न्यूज’ ने मृतक की बहन चारु सिंघला के हवाले से बताया कि उसका भाई सरे में कार बेचने वाले एक शोरूम में काम करता था। उसने कहा कि परिवार को नहीं पता कि युवरात की हत्या क्यों की गई। गोयल के बहन के पति बावनदीप ने बताया कि गोली लगने से ठीक पहले युवराज भारत में रह रही अपनी मां से फोन पर बात कर रहा था। बावनदीप ने कहा, “वह जिम से वापस आया और वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकला, तभी उसे गोली मार दी गई।”

क्यों की गई हत्या…

रॉयल कैनेडियन पुलिस ने बताया कि युवराज की हत्या के पीछे आखिर मकसद क्या था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने जिन चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है उनके नाम मनवीर बसराम (23), साहिब बसरा (20), हरकीरत झुट्टी (23) और केइलन फ्रेंकोइस (20) हैं। इन सभी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की शुरुआती जांच से पता चला है कि शूटिंग टारगेटेड थी, हालांकि युवराज की हत्या के पीछे के कारणों का अभी भी पता लगाया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रोटी और जूस के बाद अब मसाज में थूकने का मामला,  पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार     |     घूमने की बात कहकर घर से निकले तीन दोस्तों की नदी में डूबकर हुई मौत     |     घर में घुसकर शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत     |     प्रतापगढ़ कुंडा में सांड से टकराई बाइक, इलाज के दौरान किसान की हुई मौत     |     अंतिम संस्कार के लिए जा रहे परिवार के साथ हुआ भयानक हादसा, 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर     |     भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, 3 लोगों की हुई मौत     |     डबल मर्डर हत्याकांड में आरोपी के भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या     |     जिस पिता ने कंधे पर बैठाकर दुनिया दिखाई, बेटे ने उसी की ईट से कूचकर कर दी हत्या, बचाने दौड़ी बहन को भी किया घायल     |     प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर सैफुल्लाह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, रामपुर सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हमले में पाक आतंकी सैफुल्लाह का था हाथ,भेजे थे पीओके से आतंकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000