मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रापर्टी डीलर की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर फिल्मी अंदाज में आए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में पहुंची पुलिस घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने इस मृत घोषित कर दिया। घटना सिकंदराबाद के गुलावती रोड स्थित इदरीश कॉलोनी की है।

दिन निकलते ही वारदात को अंजाम…

रविवार सुबह इदरीश कॉलोनी के ही रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर यामीन वॉक पर निकले थे। यहां पहुंचे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके इन्हें मौत के घाट उतार दिया। किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि हमलावरों को रोक सके। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। पुलिस आनन-फानन में घायल प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन तब तक यामीन की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजन बिलख पड़े। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

वारदात के खुलासे को लगाई गई चार टीमें…

बुलंदशहर एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है। क्राइम सीन की जांच की जा रही है। प्रॉपर्टी डीलर की किन-किन लोगों से दुश्मनी थी इसका भी पता लगाया जा रहा है। चार अलग-अलग टीम इस वारदात के खुलासे के लिए गठित की गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खोजा जा रहा है। हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद से प्रॉपर्टी डीलर के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |     स्कूल में मिले दो किशोरों के शव, एक फंदे से लटका, एक जमीन पर पड़ा मिला, क्षेत्र में हड़कंप     |     युवक ने धारधार हथियार से की भाई हत्या, नशे का आदि था मृतक     |     ग्रीन यूपी मिशन के तहत जुलाई में यूपी में लगेंगे 35 करोड़ पौधे,लखनऊ मंडल में लगेंगे सबसे अधिक चार करोड़ पौधे     |     यूपी पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी,तीन जिलों में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 9 बदमाश गिरफ्तार     |     पति के साथ 17 म‌ई को लिए सात फेरे,18 को पहुंची ससुराल,सुहागरात के दूसरे दिन प्रेमी के साथ दुल्हन हुई फरार     |     पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के सामने चुनौती, आतंकियों की घाटी में नई चाल     |     ज्योति मल्होत्रा का सामने आया अयोध्या कनेक्शन,राम मंदिर के पास बनाया वीडियो,शेयर की अहम जानकारियां     |     अजरबैजान की उल्टी गिनती शुरू,उसके दुश्मन से भारत ने की 720 मिलियन डॉलर की डील     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000