मानवता शर्मसार:संपत्ति के लालच में नौकर ने बुजुर्ग और मानसिक विक्षिप्त बेटी को 5 साल कैद में रखा,भूख-प्रताड़ना से बुजुर्ग की मौत, बेटी हड्डियों का बनी ढांचा

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक नौकर दंपति ने संपत्ति हड़पने की नीयत से रेलवे से सेवानिवृत्त बुजुर्ग और उनकी मानसिक विक्षिप्त बेटी को करीब पांच वर्षों तक उनके ही घर में कैद कर अमानवीय यातनाएं दीं। भूख, बीमारी और प्रताड़ना के चलते बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी जिंदगी और मौत के बीच झूलती मिली।

यह सनसनीखेज मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की हिंद टायर गली का है। मृतक की पहचान रेलवे में सीनियर क्लर्क पद से रिटायर्ड 70 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह राठौर के रूप में हुई है। उनकी 27 वर्षीय बेटी रश्मि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पत्नी की मौत के बाद रखा था नौकर दंपति मृतक के भाई अमर सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में पत्नी की मृत्यु के बाद ओमप्रकाश अपनी बेटी के साथ अलग मकान में रहने लगे थे। देखभाल के लिए उन्होंने चरखारी निवासी रामप्रकाश कुशवाहा और उसकी पत्नी रामदेवी को नौकर के रूप में रखा था। आरोप है कि धीरे-धीरे नौकर दंपति ने पूरे मकान पर कब्जा कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि बुजुर्ग और उनकी बेटी को मकान के नीचे के कमरों में बंद कर दिया गया, जबकि नौकर दंपति ऊपर के कमरों में ऐशो-आराम से रहता रहा। दोनों को न तो भरपेट भोजन दिया गया और न ही इलाज कराया गया। मिलने आए परिजनों को बहाने बनाकर लौटाया परिजनों का कहना है कि जब भी वे मिलने आते, नौकर बहाने बनाकर उन्हें लौटा देता था और कहता था कि ओमप्रकाश किसी से मिलना नहीं चाहते। इसी आड़ में दोनों को धीरे-धीरे तिल-तिल कर मरने के लिए मजबूर किया गया।

मौत की खबर सुनकर पहुंचे परिजन, सन्न रह गए

सोमवार को जब ओमप्रकाश की मौत की सूचना मिली और परिजन घर पहुंचे, तो भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। ओमप्रकाश का शव पूरी तरह सूख चुका था। वहीं उनकी बेटी रश्मि एक अंधेरे कमरे में नग्न अवस्था में पाई गई, जिसका शरीर सिर्फ हड्डियों का ढांचा भर रह गया था। भूख के कारण युवती 80 वर्षीय बुजुर्ग जैसी दिखाई दे रही थी और शरीर में केवल सांसें शेष थीं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन ओमप्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संपत्ति और बैंक बैलेंस हड़पने की साजिश का आरोप

परिजनों का आरोप है कि नौकर दंपति ने मकान और बैंक बैलेंस हड़पने के लालच में पूरी साजिश रची। कभी सूट-टाई पहनकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने वाले रेलकर्मी की ऐसी दुर्दशा देखकर पड़ोसी भी स्तब्ध हैं। क्षेत्र में घटना को लेकर आक्रोश है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी नौकर से पूछताछ कर रही है। विक्षिप्त बेटी को उसके चाचा-चाची अपने साथ ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000