महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ खूनी साजिश में बदला: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या,पत्नी गिरफ्तार

सुलतानपुर में महाशिवरात्रि के मेले में पड़ा एक थप्पड़ खूनी साजिश में बदल गया। जनवारी नाथ धाम में लगे महाशिवरात्रि के मेले में पति अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर गया था। वहां दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी बात पर उसने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।

ये नजारा पास में खड़ा प्रेमी देख रहा था। इसी बात से नाराज होकर प्रेमी ने आज सुबह करीब 05 बजे घर में घुसकर पति की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। इसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली गई। जहां स पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की तलाश जारी है। वारदात मामला लंभुआ के मदनपुर पनियर(सरैया) गांव की है।

लंभुआ के मदनपुर पनियर (सरैया) के रहने वाले अमित सिंह ने शिल्पी के साथ 13 साल पहले लव मैरिज की थी। वो 06 महीने पहले पत्नी शिल्पी, तीन बच्चे शिवा (12), महक (9) और यश (9) के साथ मुंबई में ही रहता था। उसके साथ उसका छोटा भाई अजीत सिंह और मां भी रहते थे।

गांव में अमित के अलावा पत्नी शिल्पी तीन बच्चे शिवा (12), महक (9) और यश (9) रहते हैं। अमित मुंबई में ट्रक चलाता था। 6 महीने पहले उसकी सुलतानपुर के ही रहने वाले दीपक से दोस्ती हो गई थी। दीपक भी मुंबई में ट्रक चलाता था। वो सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात के कामतागंज का रहने वाला है।

दोस्ती के बाद दीपक के घर आने लगा था

दोस्ती के चक्कर में दीपक का मुंबई में ही अमित के घर आना-जाना होने लगा। इसी बीच अमित की पत्नी शिल्पी से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। दोनों में अफेयर हो गा। पति अमित को उसके अफेयर की जानकारी हुई तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ। बाद में परिवार वालों ने सुलह-समझौता करा दिया।

इसके बाद वो अमित ने नवंबर 2025 में पत्नी शिल्पी को बच्चों के साथ सुलतानपुर भेज दिया। खुद मुंबई में रहकर ट्रक चलाता रहा। शिल्पी के सुलतानपुर आते ही दीपक भी ट्रक चालक की जॉब छोड़कर सुलतानपुर आ गया। इस दौरान बीच-बीच में वो शिल्पी ने मिलने आता रहा।

महाशिवरात्रि को लेकर 13 फरवरी को अमित घर आया था। रविवार को महाशिवरात्रि के दिन पूरा परिवार घर से 5 किमी दूर जनवारी नाथ धाम में दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान पत्नी शिल्पी सिंह, पति अमित, 3 बच्चे और साली आरती मौजूद थे। पहले सभी ने मंदिर में दर्शन किया, फिर मेला घूमने लगे। इस मेले में पत्नी का प्रेमी दीपक भी आया था।

अमित की साली आरती ने बताया- मेले में किसी बात को लेकर दीदी और जीजा में के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अमित ने शिल्पी को एक थप्पड़ मार दिया। यह पूरा मामला प्रेमी दीपक ने देख लिया। रविवार शाम को सब घर लौटे। आरती भी अपने घर चली गई।

रात को सब कुछ सामान्य था

बताया जाता है कि रात को सभी ने साथ में खाना खाया और सो गए। सुबह करीब 5 बजे अचानक दीपक शिल्पी के घर पहुंचा। शिल्पी जबतक कुछ समझ पाती, तबतक दीपक ने अलग कमरे में सो रहे अमित का चाकू से गला रेत दिया। वारदात के बाद वो मौके से फरार हो गया। इसके बाद शिल्पी डर गई। वो बच्चों को लेकर चुपचाप मायके चली गई।

मायके जाकर देवर को दी हत्या की सूचना

मायके में उसने बहन आरती को बताया- प्रेमी दीपक ने आज सुबह 5 बजे पति अमित की चाकू से हत्या कर दी है। वो थप्पड़ वाली बात से आहत हो नाराज था। इसके बाद शिल्पी ने ये बात मुंबई में रह रहे अपने देवर अजित को कॉल करके बताई।

देवर ने पुलिस को दी सूचना

देवर अजीत ने कॉल कर गांव के लोगों और सुलतानपुर पुलिस को हत्या की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अमित का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद छापा मारकर शिल्पी को उसके मायके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी दीपक हत्याकांड के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में टीमों को लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने बताया घटना में शामिल पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रेमी दीपक की सरगर्मी से तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000