‘मेरी बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाया था’, रिश्तेदार का कत्ल कर ड्रम में डालकर जलाया; 18 माह बाद खुलासा

आगरा में दृश्यम जैसा हत्याकांड सामने आया है। नहाते हुए बेटी का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी की हत्या कर दी गई। पिता ने हत्या कर आरोपी के शव को ड्रम में डालकर खेत में जला दिया। 18 महीने बाद हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की कहानी आगरा के मलपुरा में दोहराई गई। फिल्म में अजय देवगन ने बेटी का वीडियो बनाने वाले युवक का शव ठिकाने लगाया था। वहीं, मलपुरा में एक पिता ने बेटी का नहाते हुए वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले को दुकान पर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। शव को ड्रम में ले जाकर खेत में जला दिया। मृतक के मोबाइल खारी नदी में फेंक दिए। शव मिलने पर भी परिजन शिनाख्त नहीं कर सके। छह महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया तो विवेचना हुई। डीएनए  जांच रिपोर्ट में मृतक की पहचान होने पर पूरा मामला खुल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 17 वर्षीय किशोर शादी समारोह में वीडियो बनाने का काम करता था। वर्ष 2023 में वह मलपुरा के एक गांव में आया था। तब अपने रिश्तेदार हलवाई के घर गया था। हलवाई की 16 वर्षीय बेटी का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करके अपने पास बुलाने लगा।

पिता ने किशोर को समझाने का प्रयास किया
आरोप है कि वह 50 हजार रुपये की मांग भी कर रहा था। किशोरी ने पिता को बताया। इस पर पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया। एक बार मामला थाने तक पहुंचा। युवक ने गलती मान ली और समझौता होने पर केस दर्ज नहीं हुआ।

शादी में वीडियो बनाने गया था किशोर

18 फरवरी 2024 को किशोर ककुआ में शादी में वीडियो बनाने गया था। वहीं से लापता हो गया। परिजन ने काफी खोजबीन की मगर वह मिला नहीं। इसके बाद पिता ने 20 फरवरी 2024 को गुमशुदगी दर्ज करा दी। उधर, सैंया में खेत में अधजला शव बरामद हुआ। उसकी पहचान करने मलपुरा से किशोर के परिजन और राजस्थान के मनीराम आए। मनीराम ने अपने बेटे के रूप में पहचान कर ली। उधर, मलपुरा से लापता किशोर का पता नहीं चल सका। पिता ने पुलिस से शिकायत की मगर शव की पहचान नहीं करने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
फेसबुक मैसेंजर की चैट से मिला सुराग
पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस पर 11 जून 2024 को हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक किशोर के पिता ने शक किशोरी के पिता पर ही जताया था क्योंकि पूर्व में मामला थाने तक पहुंचा था। इसमें कई और लोगों को नामजद किया था। मगर पुलिस के पास ऐसा कोई सुराग नहीं था कि जिससे यह पता चल जाए कि उसने ही हत्या की। इस पर मृतक और आरोपी की कॉल डिटेल निकाली गई। दोनों की लोकेशन 18 फरवरी को खारी नदी के पास की आई। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने एक भतीजे को फोन करके रात में बुलाया था। वहीं, मृतक के घर से एक पेनड्राइव बरामद की गई। इसमें फेसबुक मैसेंजर पर आरोपी और मृतक के बीच हुई चैट के फोटो थे। इसमें कई चैट में घटना वाले दिन किशोर को बुलाने के थे। इस पर पुलिस का शक बढ़ गया।

डीएनए जांच रिपोर्ट से खुल गया मामला

एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि इस मामले में एसएसआई इजहार अहमद ने विवेचना में अहम साक्ष्य जुटाए। खेत में मिली लाश के विसरा को जांच के लिए भेजा गया था। वहीं नवंबर 2024 अपने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने वाले मां-पिता के डीएनए की जांच कराई। इसमें मां से मृतक के डीएनए का मिलान हो गया। हाल में आई रिपोर्ट में मृतक के लापता किशोर के रूप में पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने हलवाई को पकड़ लिया। उससे सख्ती से पूछताछ करने पर सारा सच सामने आ गया।

शव ठिकाने लगाने के लिए ली भतीजे की मदद

एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने उसकी नाबालिग बेटी के नहाते हुए फोटो-वीडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। समझाने पर भी नहीं माना। फेसबुक मैंसेजर पर चैट के माध्यम से बेटी से मिलाने के बहाने उसे अपनी दुकान पर बुला लिया। अचानक पीछे से मफलर से गला घोंट दिया। वह जिंदा न रह जाए, इसलिए लोहे के तार से भी गला दबाया। बाद में अपने भतीजे को बुलाया। उससे ड्रम मंगवाया। इसमें शव रख दिया। पहले दोनों उसके मोबाइल और बाइक को ले गए। खारी नदी में मोबाइल फेंक दिए। बाइक वहीं खड़ी कर दी। आरोपी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर लोडर में ड्रम को रखकर सुनसान स्थान पर सैंया क्षेत्र में ले गए। खेत में पेट्रोल डालकर शव जला दिया। बाद में अपनी मिठाई की दुकान को बंद कर दिल्ली चला गया था।

साउथ अफ्रीका जाने की कर रहा था तैयारी

पुलिस ने बताया कि आरोपी पांच साल पहले इस्राइल में सेफ की नौकरी करके आया था। उसके पास काफी पैसा था। आगरा आने के बाद दुकान खोल ली थी। हत्याकांड के बाद वह साउथ अफ्रीका जाने की तैयारी में लगा था। इसके लिए वीजा बनवा लिया था। इसकी जानकारी पुलिस को हो गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद उसका वीजा निरस्त करा दिया गया। आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त मफलर जला दिया था मगर तार पुलिस ने बरामद किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000