प्रतापगढ़ और रानीगंज में योजनाबद्ध लूट के अभियोग से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को रानीगंज क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस भले ही अपराधियों पर शिकंजा कसने और उन पर नियंत्रण करने का दावा भले ही कर रही हो, परन्तु इस हकीकत से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता कि प्रतापगढ़ के अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ़ नहीं है। यदि उनके दिलोदिमाग में खाकी वर्दी और कानून का भय होता तो वह प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुलेआम बाइक सवार शिक्षक और उसकी बाइक पर बैठी शिक्षिका से चैन स्नैचिंग की घटना करने का प्रयास न किये होते। प्रतापगढ़ से असफल होने के बाद वही बेख़ौफ़ बदमाशों ने रानीगंज क्षेत्र ने छिनैती को अंजाम दिया…

चैन स्नैचिंग में शामिल तीन अभियुक्तों में से एक की हुई गिरफ्तारी…

 

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक- 07/08/2025 को वादिनी ट्रामासेन्टर रानीगंज से अपने घर आटो रिक्सा से आ रही थी, तभी हमारे मोड़ वीजेमऊ पूरेचन्दन मार्ग पर के पास आरोपीगणों द्वारा तमंचा लगाकर वादिनी की चैन छीन लेने के प्रकरण में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना रानीगंज पर मु0अ0स0 268/2025 धारा- 309 (4) बीएनएस बनाम 03 व्यक्ति नाम पता अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाईल फोन बरामद 

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना रानीगंज प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की तलाश में पुलिस हाथ पैर चला रही थी।

मुखबिर की सूचना पर थाना रानीगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना रानीगंज के मु0अ0स0 268/2025 धारा 309 (4) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त श्रीनिवास शर्मा पुत्र रमाशंकर शर्मा निवासी सराय जमुनी थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल फोन के साथ थाना रानीगंज क्षेत्रान्तर्गत सराय जमुनी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा- 317 (2) BNS व धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट की हुई, बढ़ोत्तरी 

पूछताछ विवरण- मैंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जोगापुर प्रतापगढ़ शहर में मोटर साइकिल से जा रही एक महिला की चैन लूटने का प्रयास किया था तथा हम लोगों के द्वारा घटना कारित करने के लिए जोगापुर में फायरिंग भी की गयी थी परन्तु वहाँ हम लोग महिला की चैन छीनने में असफल रहे, उसके बाद हम लोग भूपियामऊ, पृथ्वीगंज व रानीगंज होते हुए लच्छीपुर बाजार से आगे बीजमऊ पूरे चन्दन मोड़ के पास पहुँचे थे।

लच्छीपुर बाजार से आगे बीजमऊ पूरे चन्दन मोड़ के पास आटो से जामताली की तरफ जा रही दो महिलाओ को हम लोगों ने देखा, जिसमें एक महिला के गले में सोने की चैन दिखी, तब हम लोगो ने आटो रिक्शा चालक को असलहा दिखाकर रोककर डरा धमकाकर तथा आटो में पीछे बैठी महिला को असलहा दिखाकर डरा धमकाकर भय में डालकर उसके गले की सोने की चैन को छीन लिये।

वहाँ पर मौजूद अन्य लोगो ने इसका विरोध किया तो हम लोग धक्का देकर अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर कैलीडीह, सुवशा, मुंगरा बादशाहपुर, फूलपुर, सहसो चौराहा होते हुए झूसी इलाहाबाद चले गये। मैं वहाँ से अपने घर चला आया। पुलिस की गिरफ्त में आया व्यक्ति अपनी मोबाइल देखकर बता रहा है कि दिनांक 10.08.2025 को समय 11.37 बजे पर मेरे यूपीआईआईडी पर 8300 रुपये प्राप्त हुआ है। जो मेरे दोस्त ने लूटी हुई चैन को बेचकर जो मेरे हिस्से का पैसा था। वह मेरे फोन पर आनलाइन भेज दिया है।

वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

उप निरीक्षक हरिमोहन राजपूत मय हमराह हेड कांस्टेबल रूट्रांश चौबे, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल योगेन्द्र यादव, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल संतोष कुमार सिंह थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ व स्वाट टीम/सर्विलांस सेल- प्रभारी स्वाट टीम उप निरीक्षक अमित चौरसिया मय हमराह, उप निरीक्षक दिनेश सिंह, हेड कांस्टेबल महेंद्र प्रताप, हेड कांस्टेबल धनंजय राय, हेड कांस्टेबल मोहित राज यादव, कांस्टेबल अरविंद दुबे, कांस्टेबल जागीर सिंह, कांस्टेबल आशुतोष पांडे, हेड कांस्टेबल श्रीराम सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल  पंकज दुबे, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, कांस्टेबल सनोज, कांस्टेबल अनुपम, हेड कांस्टेबल संजय,चालक हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000