घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, नागपंचमी पर हुआ था विवाद

रायबरेली।  नसीराबाद थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण नागपंचमी के दिन हुए विवाद को बताया जा रहा है। मामला भुवालपुर सिसनी गांव का बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नसीराबाद थाना इलाके के भुवालपुर सिसनी गांव के रहने वाले अर्जुन सरोज (21) का यहीं के निवासी नवीन सिंह से नागपंचमी के दिन कुछ विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर देर रात नवीन सिंह ने साथियों समेत गांव के रहने वाले राजाराम पासी के घर के पास पहुंचकर अर्जुन सरोज को बुलवाया था। आरोप है कि अर्जुन सरोज जैसे ही राजाराम के घर के पास पहुंचा असलहे से लैस नवीन सिंह ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से अर्जुन सरोज की मौके पर ही मौत हो गई। नवीन सिंह फायरिंग के बाद साथियों समेत मौके से फरार हो गया। उधर, घटना की सूचना पाते ही भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है।

इस मामले में नसीराबाद थानाध्यक्ष जितेन्द्र मोहन सरोज ने बताया कि नागपंचमी के दिन अखाड़ा के समय अर्जुन सरोज व नवीन सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी तब लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवा दिया था। उसके बाद देर रात नवीन सिंह ने अर्जुन सरोज को फिर धमकाने के लिये बुलाया। इस बीच फिर दोनों में कहासुनी हुई और अर्जुन को गोली मार दी गई। घटना के बाद से हमलावर मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों की तलाश के लिये टीमें गठित कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बाइक सवार युवकों ने सर्राफा व्यापारी के बेटे को अगवा कर की हत्या, पुलिस की नाकामियों पर फूटा लोगों का गुस्सा     |     प्रतापगढ़ में गला काटकर वृद्ध की नृशंस हत्या; सिर, गले और प्राइवेट पार्ट पर चो​ट के मिले निशान     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद जीशान सिद्दीकी ने शेयर किया पोस्ट, लिखा- बुज़दिल डराया करते है अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को     |     सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी व हत्या के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ में लगी गोली     |     सब्जी लेने निकली सात साल की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या, खंडहर में खून से लथपथ मिला शव     |     बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित, हत्या के दौरान प्रोटोकाल में चूक की हो रही जांच     |     सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा; साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर 53 श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, 3 की हुई मौत     |     दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता तिरुपति भंडारी की हत्या, नक्सली वारदात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000