किन्नर से शादी करके लाखों के गहने-नकदी लेकर फरारः दूसरा निकाह कर विदेश भागने की तैयारी

लखनऊ के मदेयगंज इलाके में किन्नर से शादी कर साथ रहने वाला युवक उसके जेवर लेकर फरार हो गया। पीड़ित सानिया उर्फ सनी किन्नर ने आरोपी मारूफ पर धोखाधड़ी और चोरी का आरोप लगाया है। मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़ित सानिया ने बताया मेहंदी टोला अलीगंज निवासी मारूफ ने उससे शादी की थी। उसी के साथ रह रहा था। वह स्कूटी से पीड़ित को काम पर छोड़ने और लाने जाया करता था। दोनों के बीच भरोसे का रिश्ता बना हुआ था।

फोन आया, पति ने दूसरी शादी कर ली है

सानिया ने बताया- 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे मैं काम के लिए घर से निकली, तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बताया कि मारूफ ने किसी और महिला से निकाह कर लिया है। जल्द ही विदेश भागने की तैयारी में है। घबराकर मैंने मकान मालिक को फोन किया, लेकिन फोन बंद मिला। दोपहर करीब 1 बजे जब वह घर लौटी तो देखा कि मारूफ घर से गायब है।

अलमारी से गहने और नकदी गायब

पीड़ित सानिया का आरोप है कि मारूफ उसके घर से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के झाले, करीब 250 ग्राम चांदी की पायल, करीब 2 लाख रुपए और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया। मारूफ पहले भी 7 अक्टूबर 2025 को इसी तरह घर से सामान लेकर भाग चुका था। उस समय उसने थाना मदेयगंज में शिकायत दी थी, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को मारूफ ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था। दोबारा साथ रहने लगा था।

परिवार के लोग कर रहे गाली-गलौज

सानिया ने आरोप लगाया कि मारूफ के पिता इश्तियाक अहमद, मां नुसरत, भाई शावेज, बहन सना और अन्य परिजन भी मारूफ से मिले हुए हैं। मारूफ के परिजन उसकी जानकारी नहीं दे रहे हैं। उनके साथ गाली-गलौज और बदतमीजी कर रहे हैं। थाना मदेयगंज पुलिस ने पीड़ित सानिया की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000