आपसी कहासुनी के बाद फरसे से वार कर पति ने की पत्नी की हत्या

सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेरा गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि सुरेरा गांव में कालूराम मीणा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं। हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी जाकिर अख्तर और एसएचओ भवानी सिंह राठौड़ मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तो देखा की घटनास्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए काफी संख्या में लोग घर के बाहर खड़े थे। पुलिस जब घर के अंदर गई तो घर के एक कमरे में खून से लहूलुहान बुजुर्ग महिला शरबती देवी का शव पड़ा था। पुलिस ने तुरंत मकान को अपने कब्जे में लिया और अन्य लोगों को घर से बाहर भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बुजुर्ग पति कालूराम मीणा ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर अपनी पत्नी शरबती देवी की हत्या कर दी।

पुलिस ने मौके पर सीकर से FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं जानकारी अनुसार पुलिस ने हत्या के काम में लिया गया धारदार हथियार भी घटनास्थल से बरामद कर लिया है। थानाधिकारी भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक महिला के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा गजेंद्र डेगाना में रहता है और छोटा बेटा रामस्वरूप मीणा दिल्ली में रहता है। हत्या की वारदात के बाद परिजन महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और दोनों बेटों के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस दरमियान इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को मिली और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के शव को दांता सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। आज मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आसपास के लोगों से पूछताछ पर ये भी सामने आया कि बुजुर्ग कालूराम मीणा अपनी पत्नी शरबती देवी की हत्या करने के बाद गांव में दूसरे मकान में जाकर बैठ गया और परिवार के लोगों को भी इस घटना के बारे में बता दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000