मंगेतर से फोन पर बातचीत के बाद महिला आरक्षी ने अपने कमरे में फांसी लगा कर दी जान

फतेहपुर। थरियांव थाने में तैनात लेडी कॉन्सटेबल ने थाना में बने पुलिस आवास की तीसरी मंजिल के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि उसने सुसाइड से पहले मंगेतर से फोन पर बात की थी। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही की नवंबर में शादी होनी थी।

मंगेतर ने ही सुसाइड की जानकारी पुलिस को दी। दरोगा ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पांच साल से थरियांव थाने में तैनात महिला सिपाही जौनपुर के पतौरा की रहने वाली प्रियंका सरोज थरियांव थाने में बीते पांच सालों से आरक्षी के पद पर तैनात थी। परिसर स्थित ही पुलिस कर्मियों के लिए बनी तीन मंजिला आवासीय बिल्डिंग में तीसरी मंजिल के एक कमरे में रहती थी।

रविवार रात ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे में चली गई थी। बताया जा रहा है कि आरक्षी की 18 नवंबर को शादी होने थी। जिस युवक से आरक्षी की शादी तय थी, उसी से रात। करीब 11 बजे फोन पर बात हो रही थी। बातचीत के दौरान ही दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद प्रियंका ने कहा मैं आत्महत्या कर लूंगी। इसके बाद फोन काट दिया। युवक बार-बार फोन लगाता रहा, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद महिला सिपाही के जान देने की आशंका पर मंगेतर युवक ने ही थाने में फोन कर सूचना दी।

बताया कि प्रियंका अपने कमरे में जान देने की कोशिश कर रही है। इस सूचना पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही दरोगा भागकर महिला सिपाही के कमरे तक पहुंचे, कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा दरोगादरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन महिला सिपाही ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद जब तक दरवाजा तोड़कर वह अंदर जाते आरक्षी फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी। इसके बाद सिपाही के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। तब उसकी मौत हो चुकी थी।

सीओ अरुण राय ने बताया कि जिस युवक से शादी होनी थी, उसी से फोन पर बात के बाद फांसी लगाए जाने की बात सामने आई है। परिजनों को सूचित किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एएसपी विजय मिश्रा ने बताया कि महिला सिपाही ने रात में थाना परिसर में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों को सुचित किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000